सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Dr. Bavita Chauhan Conducts Surprise Inspection of Farah Community Health Centre

UP: महिला आयोग अध्यक्ष का सीएचसी फरह में औचक निरीक्षण, ओपीडी से प्रसव कक्ष तक देखीं व्यवस्थाएं

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 19 Jun 2026 01:15 PM IST
विज्ञापन
सार

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बवीता चौहान ने फरह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर ओपीडी, एक्सरे सेंटर, प्रसव कक्ष और वार्डों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने डॉक्टरों को आयुष्मान कार्ड, फैमिली प्लानिंग और एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए।

Dr. Bavita Chauhan Conducts Surprise Inspection of Farah Community Health Centre
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बवीता चौहान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बवीता चौहान ने आज सुबह मथुरा के फरह स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। सुबह 10:30 बजे केंद्र पहुंचीं डॉ. चौहान ने ओपीडी, एक्सरे सेंटर, प्रसव कक्ष और जनरल वार्ड सहित विभिन्न विभागों का दौरा कर मरीजों का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने महिला मरीजों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।




स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर जोर: निरीक्षण के दौरान, डॉ. बवीता चौहान ने केंद्र पर मौजूद चिकित्सकों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने फैमिली प्लानिंग के प्रति लोगों को जागरूक करने, आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए एक व्यापक अभियान चलाने और 14 से 15 वर्ष की आयु की बालिकाओं के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) वैक्सीनेशन अभियान में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुचारु व्यवस्थाओं पर संतोष: निरीक्षण के उपरांत, डॉ. बवीता चौहान ने बताया कि उन्हें केंद्र पर सभी व्यवस्थाएं सुचारु मिलीं। उन्होंने कहा कि मरीजों के इलाज के लिए डॉक्टर उपलब्ध हैं और सभी को उचित परामर्श के साथ उनका उपचार किया जा रहा है। उन्होंने केंद्र के अधीक्षक को हर समय साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed