{"_id":"699365299a51e9a893031505","slug":"drum-is-played-outside-house-of-deceased-in-jabra-village-of-mathura-2026-02-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अनूठी परंपरा: यूपी के इस गांव में मृतक के घर के बाहर बजाया जाता है नगाड़ा, महाशिवरात्रि से होती है शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनूठी परंपरा: यूपी के इस गांव में मृतक के घर के बाहर बजाया जाता है नगाड़ा, महाशिवरात्रि से होती है शुरुआत
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
सार
नगाड़ा बजाकर ग्रामीणों को संदेश दिया जाता है कि जो भगवान को मंजूर था, वो तो हो गया। अब सभी लोग मिलकर प्रेम से होली का त्योहार मनाओ। ये परंपरा वर्षों से चली आ रही है।
नगाड़ा बजाते ग्रामीण।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
सब जग होली, ब्रज में होरा, ब्रज में होली की मस्ती करीब 40 दिन तक चलती है। कहीं लाठियों, लड्डू से तो कहीं फूलों से होली खेली जाती है। छड़ी मार और दाऊजी का हुरंगा विश्व विख्यात है। वहीं मांट क्षेत्र के गांव जाबरा में अनूठी परंपरा है। जिन घरों में सालभर में परिवार के किसी सदस्य का निधन हो जाता है, उनके दरवाजे पर नगाड़े की थाप पर होली के रसिया गाकर शोक (गांव की भाषा में त्योहार उठाना कहा जाता है) उठाया जाता है।
गांव जाबरा में यह अनूठी परंपरा वर्षों से चली आ रही है। शिवरात्रि से होली तक यह आयोजन चलता है। गांव में किसी भी कारण से व्यक्ति की मौत हुई हो, मृतक के घर के बाहर नगाड़ा (बम्ब) बजाया जाता है। गांव के बुजुर्गों द्वारा होली के रसिया गायन कर इस परंपरा को निभाया जा रहा है। बम्ब बजाकर ग्रामीणों को संदेश दिया जाता है कि जो भगवान को मंजूर था, वो तो हो गया। अब सभी लोग मिलकर प्रेम से होली का त्योहार मनाओ।
Trending Videos

बुजुर्ग प्रह्लाद सिंह ने बताया कि यह अनूठी परंपरा मात्र समूचे ब्रज में जाबरा में ही निभाई जाती है और मृत परिवारों को सांत्वना दी जाती है। रनवीर सिंह ने बताया जब तक समाज का कार्यक्रम नहीं होता है, तब तक परिवार में शोक नहीं निकलता और त्योहार भी कोई नहीं मनाता है। मान सिंह ने बताया इस वर्ष गांव में करीब 19 लोगों की मौत हुई है। सब के यहां नगाड़ा बजाया गया। इस दौरान बिनाम सिंह, हरपाल सिंह, सौरभ चौधरी, धर्मेंद्र सिंह, केके चौधरी, रुपेश सिंह, गंभीर, चारुल अग्रवाल, रूपेंद्र सिंह, ओमपाल चौधरी आदि मौजूद रहे।