{"_id":"6993fba93549f63f960de99a","slug":"devar-brutally-murdered-bhabhi-family-were-stunned-to-know-reason-for-murder-2026-02-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: देवर के घिनौने इरादों से अंजान थी भाभी, बेरहमी से काटा गला, जिस वजह से किया कत्ल; जानकर घरवाले भी सन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: देवर के घिनौने इरादों से अंजान थी भाभी, बेरहमी से काटा गला, जिस वजह से किया कत्ल; जानकर घरवाले भी सन्न
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 17 Feb 2026 10:54 AM IST
सार
मथुरा में एक युवक ने अपनी भाभी के बेरहमी से हत्या कर दी। बताया गया है कि वो भाभी पर गंदी नजर रखता था। उसने भाभी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर ब्लेड से उसका गला काटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
Mathura murder Case
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र के गांव बाघई कटैलिया में रविवार सुबह करिश्मा की हत्या के मामले में पिता ने देवर, पति, सास और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें पिता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पिता ने कहा है कि देवर करिश्मा पर गंदी नीयत रखता था। उधर, पुलिस ने वीडियोग्राफी और पेनल से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया। सोमवार को मायके खंदौली के नंदलालपुर में करिश्मा का अंतिम संस्कार किया गया।
Trending Videos
आरोपी दीपक और मृतक करिश्मा की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिता ने लगाए ये आरोप
पिता ने कहा कि उनका छोटा दामाद दीपक अपनी भाभी करिश्मा पर गंदी नजर रखता था। करिश्मा ने पूर्व में मायके वालों को बताया था कि दीपक छेड़खानी करता है। रविवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे दीपक ने उसके साथ जबरदस्ती और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जब करिश्मा ने इसका विरोध किया और शोर मचाने की कोशिश की, तो आरोपी दीपक ने ब्लेड से उसका गला काट दिया।

करिश्मा की हत्या के बाद मौके पर पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इनको भी बनाया गया आरोपी
प्राथमिकी में मृतका के पति प्रमोद उर्फ कालू, ससुर ज्वाला प्रसाद और सास अंगूरी देवी को भी आरोपी बनाया गया है, जिन्होंने मिलकर साक्ष्य छिपाने में मुख्य दीपक का साथ दिया। घटना के बाद पुलिस को सूचना देने के बजाए सास अंगूरी देवी और अन्य परिजन ने आंगन और कमरे में बिखरे खून को पानी से धो डाला। खून से सने कपड़ों को भी धोकर सुखा दिया।

करिश्मा की हत्या के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस को किया गुमराह
इतना ही नहीं, पुलिस को गुमराह करने के लिए परिवार ने कहानी रची कि चार-पांच नकाबपोश बदमाश घर में घुस आए और हमला किया है। हालांकि, फोरेंसिक टीम और पुलिस की सख्ती के आगे झूठी कहानी ज्यादा देर नहीं टिक सकी। पुलिस ने चूल्हे की राख से हत्या में प्रयुक्त ब्लेड भी बरामद कर लिया है।

करिश्मा की हत्या के बाद मौके पर जमा ग्रामीण और अन्य
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने कराई वीडियोग्राफी
उधर, सोमवार को पुलिस ने वीडियोग्राफी के साथ पैनल द्वारा करिश्मा के शव को पोस्टमार्टम कराया, जिसके बाद शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। मायके वाले शव को लेकर आगरा के खंदौली स्थित नंदलालपुर लेकर चले गए। जहां गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया। एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर देवर दीपक के खिलाफ हत्या करने और पति प्रमोद, सास अंगूरी और ससुर ज्वाला प्रसाद के खिलाफ साक्ष्य मिटाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।