सब्सक्राइब करें

UP: अधूरी रह गई करिश्मा की ये आस, आखिरी रात में इस वजह से सास के साथ सोई; देवर ने 'दुल्हन' का इसलिए किया कत्ल

अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 16 Feb 2026 02:12 PM IST
सार

मथुरा के थाना नौहझील इलाके में एक युवक ने अपनी ही भाभी की बेरहमी से हत्या करने के बाद खुदकुशी का प्रयास किया। विवाहिता करिश्मा के मायके जाने की आस अधूरी रह गई। भाई त्योहार पर बहन को लेने खंदौली से आने वाला था।
 

विज्ञापन
Mathura murder Case Man killed his sister-in-law Karisma hopes of going to her parents home remain unfulfilled
Mathura murder Case - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
यूपी के मथुरा जिले के नौहझील के गांव बाघई कटैलिया में रविवार को हृदयविदारक घटना घटी, जिसने खुशियों भरे माहौल को मातम में बदल दिया। जिस घर में रविवार को भाई के आने और बहन के पहली बार मायके जाने की तैयारियां चल रही थीं, वहां सुबह काल पहुंच गया। सामूहिक विवाह सम्मेलन में सात फेरे लेने वाली करिश्मा की मौत की खबर जब उसके मायके पहुंची, तो कोहराम मच गया।


आगरा के नंदलालपुर (खंदौली) निवासी ओमप्रकाश की पुत्री करिश्मा का विवाह करीब साढ़े तीन माह पूर्व देवउठनी एकादशी पर प्रमोद उर्फ कालू के साथ हुआ था। शादी के बाद पगफेरे की रस्म के लिए भी करिश्मा कुछ देर के लिए ही अपने मायके गई थी। इसके बाद से वह अपनी ससुराल में ही थी। 
 
Trending Videos
Mathura murder Case Man killed his sister-in-law Karisma hopes of going to her parents home remain unfulfilled
करिश्मा की हत्या के बाद मौके पर पूछताछ करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शनिवार रात करीब 10 बजे मायके से फोन आया कि रविवार को महाशिवरात्रि पर भाई त्योहार लेकर आएगा और उसे अपने साथ बुला लाएगा। करिश्मा खुश थी। परिजन ने बताया कि करिश्मा ससुराल में बहुत ही मिलनसार थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mathura murder Case Man killed his sister-in-law Karisma hopes of going to her parents home remain unfulfilled
मृतक करिश्मा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
करिश्मा ने सास के पैर दबाए, फिर उन्हीं के पास सो गई
शनिवार रात को उसका पति प्रमोद अपने पिता ज्वाला प्रसाद के साथ खेत पर पानी लगाने गया था। घर पर करिश्मा ने अपनी सास के पैर दबाए और उन्हीं के पास सो गई। किसी को अंदाजा भी नहीं था कि यह उसकी आखिरी रात होगी। 
Mathura murder Case Man killed his sister-in-law Karisma hopes of going to her parents home remain unfulfilled
करिश्मा की हत्या के बाद मौके पर जमा ग्रामीण और अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रविवार सुबह जब भाई अपनी बहन को त्योहार देने और उसे साथ ले जाने के लिए अपने गांव से निकलने ही वाला था, तभी करिश्मा की मौत की खबर पहुंच गई।
विज्ञापन
Mathura murder Case Man killed his sister-in-law Karisma hopes of going to her parents home remain unfulfilled
दीपक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा में देवर ने की भाभी की हत्या
मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र के अंतर्गत गांव बाघई कटैलिया में रविवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक ने अपनी ही भाभी की बेरहमी से हत्या करने के बाद खुदकुशी का प्रयास किया। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed