सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Farmers raise their voices at the Abhaypura Mahapanchayat

Mathura News: अभयपुरा महापंचायत में गरजे किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Farmers raise their voices at the Abhaypura Mahapanchayat
गांव अभयपुरा में किसान महापंचायत में उपस्थित किसान।
विज्ञापन
नौहझील। ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम अभयपुरा में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत की महापंचायत का आयोजन किया गया। किसानों की लंबित और ज्वलंत समस्याओं को लेकर आयोजित महापंचायत में पूरे जिले के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय किसानों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। संगठन को उस समय बड़ी मजबूती मिली जब विभिन्न गांवों के सैकड़ों किसानों ने यूनियन की सदस्यता ग्रहण की। महापंचायत के समापन पर किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए एसडीएम मांट के नाम एक 8 सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह को सौंपा गया।

ज्ञापन में मुख्य रूप से रामपुर खादर की कृषि भूमि को अभी तक ऑनलाइन पोर्टल (नेट) पर दर्ज न किए जाने का मुद्दा उठाया गया, जिससे किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ओलावृष्टि मुआवजे के वितरण में पारदर्शिता की कमी और स्थानीय लेखपालों द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार पर रोष जताया गया। इसके अलावा संगठन के पदाधिकारियों ने अन्य कई मुद्दों को उठाया। मुसमुना सोसाइटी पर अत्यधिक गांवों का बोझ देखते हुए मढ़ुआका और मानागढ़ी में नई समितियों के गठन, ग्रामीण प्राथमिक उपचार केंद्रों पर डॉक्टरों की स्थायी नियुक्ति समेत अन्य मांगों को उठाया गया। इस महापंचायत में चौधरी योगेंद्र सिंह, चौधरी प्रेम सिंह, चौधरी धर्मवीर सिंह, बुद्धा सिंह प्रधान, ओमप्रकाश प्रधान, राजवीर नेताजी, देवेंद्र सिंह, मनजीत सिंह, रणवीर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed