{"_id":"69b9b35f04621b8c3c00df51","slug":"gold-chains-stolen-from-the-necks-of-two-female-devotees-from-lucknow-mathura-news-c-161-1-vrn1004-102000-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: लखनऊ की दो महिला श्रद्धालुओं के गले से सोने की चेन पार कीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: लखनऊ की दो महिला श्रद्धालुओं के गले से सोने की चेन पार कीं
विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। श्रीराधारमण मंदिर में दर्शन करने आईं लखनऊ की दो महिला श्रद्धालुओं के गले से सोेने की चेन पार कर ली गईं। महिलाओं कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
लखनऊ के अलीगंज निवासी दीपाली अग्रवाल अपनी सास के साथ सोमवार को वृंदावन आईं थीं। शाम साढ़े पांच बजे जब वह श्रीराधारमण मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं। यहां भीड़ के बीच किसी ने सास-बहू के गले से सोने की चेन पार कर दीं। आरती होने के बाद जब उनकी एक-दूसरे की गर्दन पर नजर पड़ी तो दोनों के ही गले से चेन गायब मिलीं। महिलाओं ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
इससे पहले छह जून को मध्यप्रदेश के उज्जैन के तराना तहसील में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रेमा साहू परिजन के साथ ठाकुर राधारमण मंदिर में दर्शन करने आई थीं, उनका दो तोले सोने का मंगलसूत्र चोरी कर लिया गया। वहीं सात अक्तूबर मंदिर के समीप से दो बदमाश दिल्ली के लक्ष्मी नगर निवासी राजीव राठौर के गले से ढाई तोले की सोने की चेन लूटकर भाग गए थे। पुलिस किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। संवाद
Trending Videos