{"_id":"69bd99bf4df39593ec0cd3b9","slug":"high-alert-in-govardhan-president-to-arrive-today-with-family-mathura-news-c-412-1-mt21005-6264-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: गोवर्धन में हाई अलर्ट, आज परिवार संग आएंगी राष्ट्रपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: गोवर्धन में हाई अलर्ट, आज परिवार संग आएंगी राष्ट्रपति
विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन। तलहटी में आज शनिवार को राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। राष्ट्रपति के कार्यक्रम को सफल और व्यवस्थित बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में राजस्थान से गोवर्धन पहुंचीं संभागीय आयुक्त डॉ. टीना सोनी और डीग के जिलाधिकारी उत्सव कौशल ने परिक्रमा मार्ग का विस्तृत निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति आगमन के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहेंगे।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गोवर्धन दानघाटी मंदिर समेत पूरे परिक्रमा मार्ग का बारीकी से जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने विशेष रूप से सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग और यातायात की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए भी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।
दरअसल, सप्तकोसीय परिक्रमा मार्ग का लगभग 2 किलोमीटर हिस्सा राजस्थान की सीमा में आता है। इसी कारण उत्तर प्रदेश और राजस्थान दोनों राज्यों के प्रशासनिक अधिकारी समन्वय के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं, ताकि राष्ट्रपति के आगमन के दौरान सभी व्यवस्थाएं ठीक रहें। डीग जिलाधिकारी उत्सव कौशल ने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि सभी विभागों को अलर्ट पर रखा गया है। प्रत्येक स्तर पर निगरानी की जा रही है।
Trending Videos