{"_id":"6a84b5488b6ee4975e0c27c8","slug":"janmashtami-arrangements-made-well-advance-mathura-news-c-369-1-mt11009-151191-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्माष्टमी : समय से पहले की जाएं बेहतर व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्माष्टमी : समय से पहले की जाएं बेहतर व्यवस्थाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी नजदीक आते ही नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने मंगलवार को सभी विभागाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक कर व्यवस्थाओं की प्रगति जानी। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाएं समय से पूरी और पिछले वर्षों से बेहतर की जाएं।
भूतेश्वर स्थित नगर निगम कार्यालय में आयोजित बैठक में सफाई, थीम आधारित वॉल पेंटिंग, सड़कों की मरम्मत, फसाड लाइटिंग, पेयजल, मोबाइल शौचालय, भंडारा पंजीकरण, पार्किंग, अतिक्रमण, निराश्रित गोवंश, चिकित्सा, खोया-पाया केंद्र और 24 घंटे कंट्रोल रूम समेत विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। भंडाराें के पंजीकरण की कम संख्या पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने भंडारा संचालकों से संपर्क कर 25 अगस्त तक पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं।
नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता निर्माण को प्रमुख मार्गों की मरम्मत और भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित वॉल पेंटिंग का कार्य समय से पहले पूरा कराने के निर्देश दिए गए। प्रमुख चौराहों, तिराहों और मंदिर मार्गों को सजाने के साथ अवैध बैनर-पोस्टर हटाने के लिए कहा। बैठक में अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह, सुनीता कुमारी, सहायक नगर आयुक्त नीरज शर्मा, अनुज कौशिक, महाप्रबंधक जल मोहम्मद अनवर ख्वाजा, मुख्य अभियंता संजय सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।