सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Last missing body found in Vrindavan boat tragedy death toll rises to 16

मथुरा नाव हादसा: यमुना में 7वें दिन मिला आखिरी शव, 16 हुई मृतकों की संख्या; सर्च ऑपरेशन हुआ समाप्त

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 16 Apr 2026 10:56 AM IST
विज्ञापन
सार

वृंदावन में यमुना नदी में हुए नाव हादसे के सातवें दिन लापता पंकज मल्होत्रा का शव बरामद हो गया, जिससे मृतकों की संख्या 16 हो गई। अंतिम शव मिलने के बाद प्रशासन ने सात दिनों से चल रहा सर्च ऑपरेशन समाप्त कर दिया।

Last missing body found in Vrindavan boat tragedy death toll rises to 16
मथुरा हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

यमुना नदी में हुए नाव हादसे के सातवें दिन लापता चल रहे पंकज मल्होत्रा का शव बृहस्पतिवार को बरामद कर लिया गया। उनका शव हादसे वाली जगह से करीब ढाई किलोमीटर आगे देवराहा बाबा घाट और पानीगांव पुल के नीचे यमुना नदी में मिला।
Trending Videos

प्रशासन और गोताखोरों की टीम पिछले सात दिनों से लगातार यमुना में सर्च ऑपरेशन चला रही थी। आज सुबह तलाशी अभियान के दौरान पंकज मल्होत्रा का शव पानी में उतराता हुआ दिखाई दिया जिसके बाद उसे बाहर निकालकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव मिलने के बाद नाव हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गौरतलब है कि 10 अप्रैल को यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी नाव अचानक असंतुलित होकर पलट गई थी। हादसे के बाद कई लोग नदी में डूब गए थे। तब से प्रशासन, पुलिस और गोताखोरों की टीम लगातार लापता लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रही थी। सातवें दिन अंतिम लापता व्यक्ति का शव मिलने के बाद सर्च अभियान समाप्त कर दिया गया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed