{"_id":"69e208a9affd7b882e04aac5","slug":"seven-month-old-baby-falls-ill-in-sachkhand-express-dies-at-kosi-kalan-hospital-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सचखंड एक्सप्रेस में बिगड़ी 7 माह के मासूम की तबीयत, ट्रेन रोककर ले जाया गया अस्पताल; जान न बच सकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सचखंड एक्सप्रेस में बिगड़ी 7 माह के मासूम की तबीयत, ट्रेन रोककर ले जाया गया अस्पताल; जान न बच सकी
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 17 Apr 2026 03:47 PM IST
विज्ञापन
सार
दिल्ली निवासी दंपती अपने 7 माह के बेटे शौर्य के साथ सचखंड एक्सप्रेस से सफर कर रहे थे, तभी होडल के पास उसकी तबीयत बिगड़ गई। कोसीकलां स्टेशन पर ट्रेन रोककर बच्चे को अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बच्चे के लिए रोकी गई ट्रेन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
सचखंड एक्सप्रेस में सवार सात माह के मासूम की होडल के पास अचानक तबीयत खराब हो गई। पिता ने रेलवे स्टाफ को सूचना दी। कोसीकलां में ट्रेन रोककर बच्चे को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया। यहां चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। ट्रेन करीब पांच मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही।
शेखर निवासी शहीद भगत सिंह नगर, दिल्ली अपनी पत्नी व सात माह के बेटे शौर्य के साथ शुक्रवार की दोपहर में12716 सचखंड एक्सप्रेस में गार्ड ब्रेक के पास जनरल कोच में सफर कर रहे थे। ट्रेन के होडल निकलने के बाद शौर्य की तबीयत अचानक खराब हो गई। पिता ने रेलवे स्टाफ को सूचना दी। कंट्रोल के निर्देश के बाद कोसीकलां में ट्रेन रोका गया।
स्टेशन अधीक्षक राजू मीणा, वरिष्ठ बुकिंग राम मोहन शुक्ला, आरपीएफ उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह आदि बच्चे को सीएचसी भेजा गया। चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना कार्रवाई के ही शव घर लेकर चले गए। सीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. गिरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि बच्चे की तबीयत पहले से ही खराब थी, परिजनों के अनुसार बच्चा बुखार से पीड़ित था। परीक्षण के बाद ऐसा प्रतीत हो रहा था कि पेट में भी पानी भरा हुआ हो।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन