सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mahabharat Actor Gajendra Chauhan Seeks Blessings of Sant Premanand in Vrindavan

UP: संत प्रेमानंद महाराज से मिले 'महाभारत के युधिष्ठिर', आशीर्वाद लिया; सुनाया ये मशहूर डायलॉग

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 03 Feb 2026 09:53 AM IST
विज्ञापन
सार

मशहूर धारावाहिक 'महाभारत' में युधिष्ठिर का किरदार निभाने वाले अभिनेता गजेंद्र चौहान हाल ही में प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे। उन्होंने संत प्रेमानंद के वृंदावन स्थित केली कुंज आश्रम में पहुंचकर उनके दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।

Mahabharat Actor Gajendra Chauhan Seeks Blessings of Sant Premanand in Vrindavan
प्रेमानंद महाराज से मिले एक्टर गजेंद्र चौहान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

धारावाहिक महाभारत में युधिष्ठिर का किरदार निभाने वाले अभिनेता गजेंद्र चौहान संत प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेने उनके रमणरेती क्षेत्र स्थित श्रीराधा केलि कुंज आश्रम पहुंचे। उन्होंने संत से महाभारत को लेकर अध्यात्म चर्चा की। संत ने कहा कि युधिष्ठिर साक्षात धर्म के अंश से प्रकट हुए।
Trending Videos


वर्ष 1988 में रामानंद सागर के धारावाहिक महाभारत में युधिष्ठिर की भूमिका निभाने वाले अभिनेता गजेंद्र चौहान ने संत प्रेमानंद के समक्ष कहा कि महाभारत का एक संवाद देश के प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी को बहुत अच्छा लगता था। जब भी मिलते थे तो कहते थे कि वह संवाद सुनाओ।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई भी पुत्र, कोई भी पिता, कोई भी परिवार, कोई भी प्रतिज्ञा, कोई भी परंपरा राष्ट्र से ऊपर नहीं हो सकती। क्योंकि भीष्म ने प्रतिज्ञा ली थी, कि यदि राष्ट्र पर बात आएगी तो कोई भी प्रतिज्ञा तोड़नी होगी। इस पर संत प्रेमानंद ने प्रसन्न होते हुए कहा कि कहा कि उन्होंने धर्मग्रंथ पर आधारित धारावाहिक में जो अभिनय किया वह बेहतर है। युधिष्ठिर साक्षात धर्म के अंश से प्रकट हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed