{"_id":"6980e9bd3405d42b2d0e275a","slug":"road-leading-to-shri-banke-bihari-temple-will-made-smart-mathura-news-c-161-1-mt11010-101507-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vrindavan: बांकेबिहारी मंदिर की ओर जाने वाला मार्ग बनेगा स्मार्ट रोड, 25 करोड़ रुपये खर्च होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vrindavan: बांकेबिहारी मंदिर की ओर जाने वाला मार्ग बनेगा स्मार्ट रोड, 25 करोड़ रुपये खर्च होंगे
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 07:49 AM IST
विज्ञापन
सार
वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर जाने वाले मार्ग का सौंदर्यीकरण होने जा रहा है। मार्ग के दोनों ओर पेड़-पौधे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही खंभों पर झूलती केबल, गैस एवं पेयजल आपूर्ति के लिए पानी की लाइन पिट से होकर गुजरेगी।
मथुरा। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर
- फोटो : mathura
विज्ञापन
विस्तार
रमणरेती तिराहा से श्रीबांकेबिहारी मंदिर की जोर जाने वाला मार्ग विद्यापीठ चौराहा तक स्मार्ट रोड बनेगा। मुख्यमंत्री ग्रिड योजना के तहत इस मार्ग का चौड़ीकरण के साथ ही सुंदरीकरण कराया जाएगा। कार्य जल्द ही शुरू होने जा रहा है। नगर निगम की देखरेख में लोक निर्माण विभाग द्वारा यह कार्य कराया जाएगा।
ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर मार्गों को चौड़ा और सुंदर बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ग्रिड योजना के तहत रमणरेती तिराहा से विद्यापीठ चौराहा तक मार्ग को स्मार्ट रोड के रूप में विकसित किया जाएगा। मार्ग के दोनों ओर अतिक्रमण हटाकर चौड़ीकरण किया जाएगा। दोनों ओर फुटपाथ बनाकर उन पर पेड़ पौधे लगाए जाएंगे। योजना के तहत मार्ग के दोनों ओर से बिजली के खंभाें को हटाकर भूमिगत केबल डाली जाएगी।
बिजली के पुराने ट्रांसफाॅर्मरों को हटाकर आधुनिक कॉम्पैक्ट ट्रांसफाॅर्मर लगाए जाएंगे। मार्ग के बीच में डिवाइडर पर पथ प्रकाश के लिए कलात्मक पोल लगाए जाएंगे। पानी, बिजली, गैस एवं अन्य जन उपयोगी लाइन के लिए जगह- जगह पिट बनाए जाएंगे। जिससे मार्ग और खंभों पर झूलती केबल, गैस एवं पेयजल आपूर्ति के लिए पानी की लाइन पिट से होकर गुजरेगी।
नगर निगम वृंदावन जोन के अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक ने बताया शासन की मंशा के अनुरूप श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए नगर में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ग्रिड योजना के स्मार्ट रोड बनाए जाने का कार्य जल्द शुरू होने जा रहा है। इस मार्ग के निर्माण में करीब 25 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
Trending Videos