सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   UPSRTC Prepares Strategy for Barsana Holi 2026 Additional Buses from Mathura

Holi 2026: बरसाने में कब है लठामार होली, रोडवेज ने बनाई रणनीति; कान्हा की नगरी आने की कर लें तैयारी

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 03 Feb 2026 09:50 AM IST
विज्ञापन
सार

नंदगांव-बरसाना की विश्व प्रसिद्ध लठमार होली की तैयारियां जोरों पर हैं। बरसाना में 25 फरवरी को तथा नंदगांव में 26 फरवरी को लठामार होली होगी। इसके लिए रोडवेज ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। 

UPSRTC Prepares Strategy for Barsana Holi 2026 Additional Buses from Mathura
लठामार होली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

विश्व प्रसिद्ध नंदबाबा मंदिर में रविवार से फाल्गुन मास का शुभारंभ हो गया। वसंत की समाज के उपरांत मंदिर प्रांगण में शाम से परंपरागत होरी-धमार गायन की शुरुआत हो गई। ठाकुर श्रीकृष्ण के आंगन में रंग, रस और राग की अद्भुत छटा बिखरने लगी है।
Trending Videos


वसंत पंचमी से शयन आरती के समय गोस्वामीजन द्वारा समाज गायन किया जा रहा था। पड़वा से फाल्गुन मास लगते ही धमारों का क्रम शुरू हो गया है। सेवायत रमेश गोस्वामी ने बताया कि इस अवधि में रंगन रंगिलौ बहु रंगन रंगिलौ और गोरी आयो फागुन मास, खेल तू रसिया ते होरी जैसे पारंपरिक धमार समाज में गाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

श्रीविग्रहों को अबीर-गुलाल अर्पित कर होली खिलाई। ढप, मृदंग, झांझ और मंजीरा की मधुर धुनों पर रसिक कवियों के पद खेलत फाग परस्पर हिलमिल और ब्रज में कैसी धूम मचाई गूंजने लगे हैं। टेसू के फूलों के रंग बरसने के साथ वातावरण भक्तिमय हो उठा है। वहीं नंदगांव-बरसाना की विश्व प्रसिद्ध लठमार होली की तैयारियां जोरों पर हैं। बरसाना में 25 फरवरी को तथा नंदगांव में 26 फरवरी को लठामार होली का आयोजन होगा।

 

मथुरा से बरसाना, गोवर्धन और नंदगांव के लिए अतिरिक्त बसों को चलाने की योजना है। आगामी नौ फरवरी से इन तीनों मार्ग पर बसों का संचालन किया जाएगा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मदन मोहन शर्मा ने बताया कि फिलहाल बरसाना व गोवर्धन के लिए छह-छह बसों को चलाया जाएगा। नंदगांव के लिए चार बसों को चलाया जाएगा। यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर बसों की संख्या में इजाफा किया जाएगा। 20 फरवरी से बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed