फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   man from another community arrives at Banke Bihari Temple with girl

UP: बांके बिहारी मंदिर में दूसरे समुदाय के युवक संग पहुंची युवती, पहचान खुलते ही हंगामा; वीडियो आया सामने

Sat, 18 Jul 2026 10:52 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन
संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन Published by: विकास कुमार Updated Sat, 18 Jul 2026 10:52 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार दिल्ली निवासी युवक और गाजियाबाद निवासी युवती शनिवार शाम बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे।

विज्ञापन
man from another community arrives at Banke Bihari Temple with girl
हिंदू युवती संग बांके बिहारी मंदिर पहुंचा गैर समुदाय का युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ठाकुर श्रीबांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे हिंदू युवती संग दर्शन करने पहुंचे दूसरे समुदाय युवक लेकर शनिवार शाम बखेड़ा हो गया। मंदिर में दर्शन कराने वाले दर्शन कराने साथ आए गाइड को किए गए ऑनलाइन भुगतान के बाद युवक की पहचान सामने आई जिसके बाद बखेड़ा खड़ा हो गया। लोगों ने दोनों को रोककर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने दोनों से पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन


युवक दिल्ली का, लड़की गाजियाबाद की
पुलिस के अनुसार दिल्ली निवासी युवक और गाजियाबाद निवासी युवती शनिवार शाम बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। मंदिर में दर्शन कराने के लिए उन्होंने एक युवक से संपर्क किया। युवक ने 200 रुपये में दर्शन कराने की बात तय की। दर्शन के बाद युवक ने ऑनलाइन माध्यम से भुगतान किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीआई भुगतान से सामने आई पहचान
भुगतान के दौरान युवक का नाम सामने आने पर दर्शन कराने गए युवक को संदेह हुआ। इसके बाद उसने अपने परिचितों को मौके पर बुला लिया। लोगों ने दोनों को बांकेबिहारी पुलिस चौकी पहुंचाया जहां कुछ देर पूछताछ के बाद दोनों को वृंदावन कोतवाली लाया गया।

विज्ञापन

एक कंपनी में काम करते हैं दोनों
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि युवक और युवती की मुलाकात दिल्ली में हुई थी। दोनों एक ही कंपनी में नौकरी करते थे। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे एक-दूसरे को अच्छे दोस्त के रूप में जानते हैं। दोनों हाल ही में मनाली घूमने गए थे और वहां से वृंदावन दर्शन के लिए आए थे। पुलिस ने दोनों के परिवारों को सूचना देकर बुलाया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed