फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Man Caught Filming Woman While She Was Bathing in Mathura Village

शर्मनाक: बाथरूम में नहा रही थी महिला, दीवार के पीछे छिपकर बैठा था पड़ोसी; घिनौनी हरकत ने उड़ाए होश

Fri, 17 Jul 2026 08:40 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 17 Jul 2026 08:40 AM IST
सार

मथुरा के जैंत थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला ने पड़ोसी युवक पर नहाते समय चोरी-छिपे वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Man Caught Filming Woman While She Was Bathing in Mathura Village
महिला सांकेतिक - फोटो : ai generated

विस्तार

मथुरा के चौमुहां थाना जैंत क्षेत्र के एक गांव में महिला का नहाते समय चोरी-छिपे वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: इंसानी खोपड़ी, लाल रंग की पजामी और...मथुरा जंक्शन का बंद केबिन खोला गया, तो दृश्य देख कांप गई पुलिस
विज्ञापन



पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे वह अपने घर में स्नान कर रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक दीवार के पास पहुंच गया और मोबाइल फोन से उसका वीडियो बनाने लगा। महिला की नजर पड़ने पर उसने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर पति और अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए तथा आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Mathura News: 15 साल पुराने एसटीपी की बदलेगी तस्वीर, अब एसबीआर तकनीक से साफ होगा सीवेज


परिजनों ने उससे मोबाइल फोन लेकर उसकी जांच की तो उसमें महिला का नहाते समय बनाया गया वीडियो मिला। इसके बाद पीड़िता थाना जैंत पहुंची और आरोपी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराते हुए मोबाइल पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मोबाइल को जांच के लिए कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें -  छात्र की माैत पर बवाल: स्कूल बस ने राैंदा मासूम, परिजन ने की विद्यालय में तोड़फोड़; साढ़े तीन घंटे तक हंगामा

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed