{"_id":"6a5a62c6b44d990a27087218","slug":"changes-to-the-arrangements-for-seeking-the-blessings-of-saint-premanand-on-guru-purnima-2026-07-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संत प्रेमानंद के भक्त ध्यान दें: गुरु पूर्णिमा पर ऐसे होंगे दर्शन, प्रदेशवार तय हुआ दिन; जानें पूरी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत प्रेमानंद के भक्त ध्यान दें: गुरु पूर्णिमा पर ऐसे होंगे दर्शन, प्रदेशवार तय हुआ दिन; जानें पूरी व्यवस्था
Fri, 17 Jul 2026 10:43 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 17 Jul 2026 10:43 PM IST
सार
गुरु पूर्णिमा पर यमुना विहार कुंज में दर्शन की व्यवस्था होने से देशभर के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। परिकर ने दर्शन व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए प्रदेशवार तिथियां निर्धारित की हैं।
विज्ञापन
संत प्रेमानंद महाराज
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संत प्रेमानंद महाराज के देश-विदेश में फैले दीक्षित शरणागत परिकर के लिए इस वर्ष गुरु पूर्णिमा महोत्सव विशेष महत्व का होगा। पहली बार महाराजश्री अपने परिकर को बेलवन के यमुना विहार कुंज में दर्शन देंगे। अब तक यह दर्शन श्रीहित राधा केलिकुंज में होते रहे हैं। इस बार स्वास्थ्य की अनुकूलता को देखते हुए दर्शन स्थल में बदलाव किया गया है। इस निर्णय के बाद बेलवन स्थित यमुना विहार कुंज श्रद्धालुओं की आस्था का नया केंद्र बनने जा रहा है।
श्रीहित राधा केलिकुंज परिकर की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 23 से 29 जुलाई तक प्रतिदिन प्रातः 4:30 से 5:30 बजे तक यमुना विहार कुंज, बेलवन में महाराजश्री के दर्शन होंगे। वहीं सुबह 7:00 से 10:00 बजे तक श्रीहित राधा केलिकुंज में गुरु चरण पादुका पूजन का आयोजन किया जाएगा। सायंकाल 3:30 से 6:30 बजे तक श्रीवृंदावन महिमामृत एवं निकुंज लीला पर आधारित सत्संग, संध्या आरती और नाम संकीर्तन होगा। गुरु पूर्णिमा पर यमुना विहार कुंज में दर्शन की व्यवस्था होने से देशभर के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। परिकर ने दर्शन व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए प्रदेशवार तिथियां निर्धारित की हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 23 जुलाई को एनआरआई, हरियाणा और कर्नाटक के दीक्षित शिष्य दर्शन करेंगे। 24 जुलाई को दिल्ली, गुजरात, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, आंध्र प्रदेश और केरल के श्रद्धालुओं को अवसर मिलेगा। 25 जुलाई को पंजाब, मध्य प्रदेश और झारखंड के शिष्य दर्शन करेंगे। 26 जुलाई को उत्तर प्रदेश के समस्त जिलों के साथ ब्रज क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की व्यवस्था रहेगी।
इसी प्रकार 27 जुलाई को बिहार, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, ओडिशा, असम और तेलंगाना के दीक्षित शिष्य यमुना विहार कुंज पहुंचेंगे। 28 जुलाई को वृंदावनवासी शिष्य परिकर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और गोवा के श्रद्धालुओं के लिए दर्शन का दिन निर्धारित किया गया है। अंतिम दिन 29 जुलाई को विरक्त परिकर को श्रीहित राधा केलिकुंज में गुरुदेव के पूजन एवं दर्शन का लाभ प्राप्त होगा।
ये भी पढ़ें-मथुरा में बिजली कटाैती पर हंगामा: भीड़ ने रात में घेरा बिजलीघर, प्रदर्शनकारियों को समझाने में जुटे अधिकारी
ये भी पढ़ें-मथुरा में बिजली कटाैती पर हंगामा: भीड़ ने रात में घेरा बिजलीघर, प्रदर्शनकारियों को समझाने में जुटे अधिकारी