{"_id":"6a599a2a235c525f690ba6db","slug":"human-remains-found-inside-abandoned-rri-cabin-at-mathura-junction-mystery-deepens-2026-07-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: इंसानी खोपड़ी, लाल रंग की पजामी, मथुरा जंक्शन का बंद केबिन खोला गया तो दृश्य देख कांप गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: इंसानी खोपड़ी, लाल रंग की पजामी, मथुरा जंक्शन का बंद केबिन खोला गया तो दृश्य देख कांप गई पुलिस
Fri, 17 Jul 2026 08:27 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 17 Jul 2026 08:27 AM IST
सार
मथुरा जंक्शन के पास बंद पड़ी आरआरआई केबिन में इंसानी खोपड़ी और शरीर के अन्य अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई। मौके से महिला की पजामी और तीन आधार कार्ड भी बरामद हुए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
दृश्य देख कांप गई पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन की बंद पड़े रूट रिले इंटरलॉकिंग (आरआरआई) केबिन में मानव शव के अवशेष मिले हैं। केबिन के आसपास कुत्तों का झुंड शव के अवशेषों को नोच रहा था। पास में ही महिला की पजामी के अलावा तीन आधार कार्ड भी पड़े मिले हैं। जीआरपी ने अवशेषों को एकत्र कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
जीआरपी को बृहस्पतिवार की शाम को कंट्रोल के माध्यम से सूचना मिली कि यार्ड के निकट बंद हो चुकी पुरानी आरआरआई केबिन में मानव खोपड़ी पड़ी है। इसके बाद जीआरपी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर मानव खोपड़ी व अन्य अंग इधर-उधर पड़े थे, जिन्हें कुत्ते नोंच रहे थे।
ये भी पढ़ें - UP: 'श्रीकृष्ण पांच वक्त के नमाजी...' मौलाना जरजिस अंसारी का विवादित बयान, भड़के हिंदू संगठन; कार्रवाई की मांग
ये भी पढ़ें - UP: 'श्रीकृष्ण पांच वक्त के नमाजी...' मौलाना जरजिस अंसारी का विवादित बयान, भड़के हिंदू संगठन; कार्रवाई की मांग
केबिन की रैंप पर लाल रंग की पजामी और उसके पास तीन आधार कार्ड पड़े थे, जिनमें दो पुरुष और एक महिला का था। जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि अवशेषों को एकत्र कर बरामद कर लिया और शिनाख्त की जा रही है। ट्रेन से कटकर मौत होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा कि अवशेष पुरुष के हैं या महिला के हैं।
ये भी पढ़ें - दीवार ने करा दिया बवाल: दो पक्षों में टकराव, पुलिस वाहन में तोड़फोड़; पुलिसकर्मी भाग खड़े हुए
ये भी पढ़ें - दीवार ने करा दिया बवाल: दो पक्षों में टकराव, पुलिस वाहन में तोड़फोड़; पुलिसकर्मी भाग खड़े हुए