सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Married Woman and Child Allegedly Abducted: Accused Flees with Jewellery, Case Registered

UP: विवाहिता का बेटे के साथ अपहरण, सोने-चांदी के जेवर भी गायब; ससुर ने दर्ज कराई प्राथमिकी

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 06 Apr 2026 10:31 AM IST
विज्ञापन
सार

मथुरा के जैंत क्षेत्र से एक विवाहिता अपने दो वर्षीय बेटे और जेवरात के साथ लापता हो गई, परिजनों ने अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Married Woman and Child Allegedly Abducted: Accused Flees with Jewellery, Case Registered
महिला सांकेतिक - फोटो : ai
विज्ञापन

विस्तार

मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र के गांव जौनई से एक विवाहिता और उनके दो वर्षीय मासूम बेटे को बहला-फुसलाकर अगवा करने का मामला सामने आया है। महिला के ससुर की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos


जौनाई निवासी सुनील कुमार पुत्र रामस्वरूप ने थाना जैंत में दी गई तहरीर में बताया कि बीती 17 मार्च 2026 की दोपहर 1:30 बजे उनकी पुत्रवधू सीता (22) को नामजद सौरभ पुत्र लाल चंद्र निवासी विशूं, थाना फरह, बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। तहरीर के अनुसार विवाहिता अपने साथ घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और दो वर्षीय पुत्र को भी ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुलिस से मदद मांगी गई। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed