सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Temple Thakurji Becomes Mockery Amidst Between Servitors

Vrindavan: बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत और कमेटी में छिड़ी ऐसी जंग, सोशल मीडिया पर खूब उड़ रहा मखौल

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 06 Apr 2026 12:22 PM IST
विज्ञापन
सार

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में सेवायतों और कमेटी के बीच खींचतान से व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दर्शन व्यवस्था और परंपराओं में अनियमितता से श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है, जबकि कमेटी सुधार के प्रयास का दावा कर रही है।

Temple Thakurji Becomes Mockery Amidst Between Servitors
बांकेबिहारी मंदिर ।
विज्ञापन

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध ठाकुर श्री बांकेबिहारी मंदिर इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। सेवायतों और हाईपावर्ड कमेटी में चल रही आपसी खींचतान के कारण मंदिर का मखौल उड़ रहा है। मंदिर की परंपराएं टूट रही हैं। हाल में शुरू हुए फूल बंगले के दौरान कई बार बंगले ही नहीं सजाए गए। वहीं सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वायरल वीडियो से मंदिर की छवि धूमिल हो रही है।
Trending Videos


कभी सेवायत पक्ष तो कभी श्रद्धालु, मंदिर की कमियों और अव्यवस्थाओं को उजागर करते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। इन वीडियो में दर्शन व्यवस्था की खामियां, भीड़ प्रबंधन की कमी और फूल बंगला जैसी पारंपरिक सेवाओं में अनियमितता को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। मंदिर में दर्शन को लेकर भी श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं विशेष अवसरों पर परंपराओं के पालन में भी असंगति देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सेवायतों और कमेटी के बीच समन्वय की कमी का सीधा असर मंदिर की छवि पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि मंदिर हाईपावर्ड कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार का कहना है कि व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। कमेटी में शामिल सेवायतों की सहमति से सारे काम किए जाते हैं। कुछ लोग हैं जानबूझकर मंदिर की वीडियो वायरल कराकर छवि को खराब कर रहे हैं। आगामी दिनों में उनको भी चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed