{"_id":"6a84b29edcbe2079f7061e4e","slug":"mathura-security-arrangements-for-shri-krishna-janmashtami-mathura-news-c-369-1-mt11009-151186-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा में अभेद्य होगी सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा में अभेद्य होगी सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन
निरीक्षण करते डीजी सुरक्षा अमरेंद्र सेंगर, एडीजी आईबी विनीता शर्मा, एडीजी एसके भगत।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी चार सितंबर को मनाई जाएगी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए मंगलवार को डीजी सुरक्षा अमरेंद्र कुमार सेंगर, एडीजी आईबी विनीता शर्मा और एडीजी एसके भगत समेत अन्य अधिकारियों ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर और शाही ईदगाह मस्जिद परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों को परखा। साथ ही बैठक में और बेहतर इंतजाम करने पर जोर दिया।
अधिकारियों ने पहले श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर और शाही ईदगाह मस्जिद परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान संवेदनशील स्थानों, प्रवेश-निकास व्यवस्था और निगरानी तंत्र के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली गई। जन्माष्टमी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने पर जोर दिया।
इसके बाद पुलिस लाइन सभागार में हुई बैठक में अधिकारियों ने जन्मभूमि की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। निर्देश दिए गए कि सुरक्षा में लगी सभी एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ काम करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या सूचना पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने, ड्यूटी प्वाइंट पर सतर्कता रखने और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
बैठक में आईजी सुरक्षा प्रकाश चंद्र, आईजी सीआरपीएफ अनिल कुमार, डीआईजी पीएसी सत्येंद्र कुमार, डीआईजी आगरा परिक्षेत्र शैलेश कुमार पांडेय, गृह विभाग के उपसचिव अरविंद कुमार चौबे, डीएम चंद्र प्रकाश सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार, सीआरपीएफ के सेनानायक नितिन कुमार, नगर आयुक्त ओजस्वी राज, एमवीडीए उपाध्यक्ष लक्ष्मी एन आदि मौजूद रहे।