Mathura: अवैध खनन के आरोपियों को थाने से जबरन छुड़ा ले गए मंत्री के प्रतिनिधि, अखिलेश यादव ने किया ये तंज
बरसाना में अवैध खनन के आरोप में पकड़े गए युवकों को छुड़ाने के लिए पहुंचे मंत्री प्रतिनिधि और समर्थकों ने थाने में जमकर हंगामा किया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जबकि पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
‘असफल मुख्यमंत्री’ काल में ‘महा-जंगलराज’
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 6, 2026
अवैध खनन, क़ब्ज़ा, हत्या, डकैती, बलात्कार #असफल_मुख्यमंत्री_उप्र pic.twitter.com/LGsrg0h3A8
जानकारी के अनुसार, देर रात बीट प्रभारी उपनिरीक्षक मदन सिंह को सूचना मिली कि कमई-कराहल रोड पर मिट्टी खनन हो रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से बुलडोजर, चार ट्रैक्टर और एक ट्रॉली को जब्त कर लिया। साथ ही मौके से दो युवकों को भी पकड़ लिया। इसके बाद रात करीब 12 बजे कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण के प्रतिनिधि नरदेव चौधरी अपने समर्थकों के साथ थाना बरसाना पहुंचे। आरोप है कि थाना पुलिस पर दबाव बनाते हुए हंगामा किया।
हाई वोल्टेज ड्रामे के बीच पुलिस द्वारा पकड़े गए एक युवक को बुलाया गया तो वह भी भड़क गया। युवक थाना पुलिस से गाली गलौज करने लगा। काफी देर तक चले हंगामे के बाद मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी दोनों युवकों को छुड़ा ले गए। उधर, बीट इंचार्ज मदन सिंह ने सूरज पाल और लखन सिंह के अलावा 7 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, अवैध खनन करने, गली गलौज और जान से मारने की धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज की है।
मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी का कहना है कि मुझे कार्यकर्ताओं ने फोन पर बताया था कि उन्हें गलत तरीके से पकड़ा गया है। एक लाख रुपये न देने पर पुलिस सूरजपाल को थाने ले गई। अमृत सरोवर की खोदाई का काम चल रह है। पुलिस ने इसे अवैध खनन बताया गया। इसलिए थाने से कार्यकर्ता को लेकर आया हूं।
थाने में हंगामा, पुलिस बता रही बाहर की बात
पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि सूरजपाल और लखन सिंह ने अवैध खनन में पकड़े वाहनों को थाने ले जाते समय रोक लिया। जब पुलिस ने वाहन रोकने का कारण पूछा को तो ने गाली-गलौज के साथ हंगामा कर दिया। उधर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पूरा मामला थाना परिसर के अंदर का दिखाई दे रहा है।