सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Misdeed or Property Dispute and 15 Lakh Loan Angle Emerges

UP: युवती ने बलात्कार का लगाया आरोप, हिरासत में आरोपी; संपत्ति विवाद का भी संदेह

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 07 Apr 2026 03:16 PM IST
विज्ञापन
सार

मथुरा के जैंत क्षेत्र में दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के दौरान संपत्ति और बैंक लोन विवाद का नया एंगल सामने आया है। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Misdeed or Property Dispute and 15 Lakh Loan Angle Emerges
जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र के अंतर्गत दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की है और नामजद अभियुक्त को हिरासत में ले लिया है। इस मामले में पुलिस दूसरे पहलू पर भी जांच कर रही है, जिसमें संपत्ति विवाद है। 
Trending Videos



जैंत पुलिस को एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसके आधार पर तत्काल प्राथमिकी कर ली है। पुलिस ने नामजद आरोपी को अपनी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना की पुष्टि के लिए पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान इस मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कुछ समय पूर्व पीड़िता की मां को अपना एक मकान 'दान पात्र' के माध्यम से दिया था। उस मकान पर 15 लाख का बैंक लोन था, जिसमें से 10 लाख अभी भी बकाया हैं।

बताया जा रहा है कि इस बकाया राशि और संपत्ति के हस्तांतरण को लेकर आरोपी और पीड़िता की मां के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। पुलिस अब इस कोण से भी जांच कर रही है कि कहीं इस विवाद का प्रभाव वर्तमान आरोपों पर तो नहीं है।

क्षेत्राधिकारी सदर पीपी सिंह ने बताया कि पीड़िता और उसकी मां द्वारा लगाए गए आरोपों की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आरोपी पुलिस की हिरासत में है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस सभी साक्ष्यों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed