{"_id":"6a3f7081820d3baaa40292bc","slug":"mob-storms-house-beats-elderly-man-and-his-son-with-sticks-and-stones-in-vrindavan-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: घर में घुसकर बुजुर्ग और बेटे को बेरहमी से पीटा, ईंट-पत्थरों से किया हमला; दर्ज हुई प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: घर में घुसकर बुजुर्ग और बेटे को बेरहमी से पीटा, ईंट-पत्थरों से किया हमला; दर्ज हुई प्राथमिकी
Sat, 27 Jun 2026 12:11 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:11 PM IST
सार
वृंदावन के पानीघाट क्षेत्र में रंजिश के चलते कुछ लोग लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर लेकर एक घर में घुस गए और बुजुर्ग तथा उनके बेटे पर हमला कर दिया। मारपीट में दोनों घायल हो गए, जबकि पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वृंदावन के पानीघाट क्षेत्र में रंजिशन दो पक्षों में विवाद हो गया। नामजद और अज्ञात हमलावरों ने घर पर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में एक बुजुर्ग और उनके बेटे को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित ने घटना के 18 दिन बाद शिकायत कर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
ये भी पढ़ें - वृंदावन केसी घाट हादसा: 'देवदूत' बनकर आए नाविक और गोताखोर, 14 श्रद्धालुओं की बचाई थी जान; अब मिला सम्मान
रास्ते में घात लगाए बैठे थे आरोपी
पानीघाट निवासी राजू विश्वास ने बताया कि नौ जून की शाम उनका 16 वर्षीय पुत्र राजेश बाजार से घर का सामान लेने गया था। तभी रास्ते में घात लगाए बैठे पानीघाट के ही रहने वाले योगेश, उसके पिता और दो अन्य अज्ञात युवकों ने राजेश को जान से मारने और पकड़ने की नीयत से उसका पीछा किया। राजेश ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई और घर पहुंचा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - UP: ट्रेन से उतरते वक्त फिसला पैर, निजी सुरक्षा गार्ड की गई जान; भूतेश्वर में वृद्धा की भी ट्रेन से कटकर मौत
पत्थरों से ताबड़तोड़ हमला
कुछ ही देर बाद ही आरोपी योगेश अपने पिता और साथियों के साथ हाथों में लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर लेकर राजू विश्वास के घर में घुस आए। आरोपियों ने आते ही गालियां देना शुरू कर दिया। जब राजू और उनके वृद्ध पिता ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। मारपीट में पिता-पुत्र दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। कोतवाली पुलिस ने बताया कि राजू की शिकायत दर्ज कर जांच की जा रही है। उप निरीक्षक अभिलाख सिंह को जांच सौंपी है। आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें - वृंदावन में दर्दनाक हादसा: यमुना में डूबता मासूम कार्तिक, चीखते रहे परिजन और छिन गई मासूम की सांसें