पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Power Crisis Deepens Amid Heatwave as Overloading Triggers Long Outages

Mathura: प्रचंड गर्मी में बिजली संकट गहराया, अघोषित कटौती से शहर से गांव तक हाहाकार

Mon, 29 Jun 2026 12:16 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 29 Jun 2026 12:16 PM IST
सार

भीषण गर्मी के बीच कोसीकलां में ओवरलोडिंग, ट्रांसफार्मर फॉल्ट और बार-बार ट्रिपिंग से बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। लगातार कटौती के कारण लोगों को पेयजल संकट, रातभर की परेशानी और रोजमर्रा के कामकाज में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Power Crisis Deepens Amid Heatwave as Overloading Triggers Long Outages
बत्ती गुल

विस्तार

भीषण गर्मी के बीच बिजली व्यवस्था भी जवाब देने लगी है। रविवार को अघोषित कटौती, ट्रिपिंग, लो-वोल्टेज, ओवरलोड और ट्रांसफार्मरों की खराबी से शहर से लेकर गांव तक लोग परेशान हैं। 100 से अधिक शिकायत बिजलीघर पर पहुंच रही है। फाल्टों को लेकर कर्मचारी, अधिकारियों के हाथ-पैर फूलने लगे हैं।
विज्ञापन



 

बिजली संकट से पेयजल आपूर्ति, कारोबार, मजदूरी और खेती तक प्रभावित हो रही है। कई जगह ट्रांसफाॅर्मर जवाब दे गए हैं। नंदगांव रोड एवं हरीपुरा बिजलीघर से पोषित आर-1, आर-2, गोपाल बाग, टाउन फीडर होने वाले सभी फीडर ओवरलोड के कारण एक-एक घंटे तक बिजली गुल हो रही है। ओवरलोड होने के कारण एक-एक फीडर को बंद करके बारी-बारी से चलाया जा रहा है। 3-3 घंटे तक फेस नही जुड़ पा रहे हैं। नरसी विलेज में ट्रांसफार्मर का एक फेस उड़ जाने की शिकायत करने के बाद भी 12 घंटे तक समस्या बनी रही। आशीष ठाकुर, विजय शर्मा, तेज सिंह, लक्ष्मीनारायण, माधो पंड़ित का कहना था कि पिछले तीन से लगातार गोशाला घेर और गोमती कुंड पर लगे दोनों ट्रांसफार्मर फेस उड़ा रहे हैं। शिकायत पर कर्मचारी सही करके चले जाते है। इसके बाद स्थिति जस की तस हो जाती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पेयजल संकट भी गहराया
बिजली न मिलने से लोगों को सबसे ज्यादा पेयजल संकट झेलना पड़ा और कई लोग समय पर काम पर भी नहीं जा पा रहे है। बिजली कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। रात में चार से पांच घंटे और दिन में करीब तीन घंटे फाल्ट के चलते बिजली आपूर्ति बाधित हो रही। इससे भीषण गर्मी में लोगों को रातभर जागना पड़ रहा है।


 
विज्ञापन

बिजली संबंधी शिकायतों का लगातार बढ़ रहा ग्राफ :
बढ़ती गर्मी और ओवरलोड के कारण बिजली संबंधी शिकायतों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। ऊर्जा निगम के अधिकारियों के अनुसार, बिजलीघर पर प्रतिदिन 100 से अधिक शिकायतें दर्ज हो रही हैं। इनमें ट्रांसफार्मर फाल्ट, लाइन में खराबी, बार-बार बिजली गुल होना, लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग की शिकायतें सबसे अधिक हैं। विभागीय टीमें शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंचकर समस्या के समाधान में जुट रही हैं। हालांकि लगातार बढ़ रहे लोड के चलते कई स्थानों पर फाल्ट की समस्या बनी हुई है।

 

कोसी डिवीजन एक्सईएन एसपी सिंह ने बताया  कि भीषण गर्मी में बिजली की मांग बढ़ने से विद्युत तंत्र पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है। बढ़ते लोड के कारण कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर और विद्युत लाइनों में फॉल्ट आ रहे हैं। सभी तकनीकी टीमों को 24 घंटे अलर्ट पर रखा गया है और शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed