पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   11-Year-Old Boy Drowns While Bathing in Mansi Ganga at Govardhan

गोवर्धन में दर्दनाक हादसा: मानसी गंगा में स्नान के दौरान 11 वर्षीय बालक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 29 Jun 2026 12:22 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 29 Jun 2026 12:22 PM IST
सार

गोवर्धन की मानसी गंगा में स्नान के दौरान करौली निवासी 11 वर्षीय अविनाश गहरे पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है और श्रद्धालुओं से पानी में सावधानी बरतने की अपील की है।
 

विज्ञापन
11-Year-Old Boy Drowns While Bathing in Mansi Ganga at Govardhan
मानसी गंगा में स्नान के दौरान 11 वर्षीय बालक की डूबने से मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मानसी गंगा में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। मानसी गंगा में स्नान करने के दौरान 11 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अविनाश के रूप में हुई है, जो करौली का निवासी था। हादसे की सूचना मिलते ही घाट पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन




ये भी पढ़ें -  UP: आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग कर फंसे रालोद राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार, अविनाश अपने दोस्तों के साथ गोवर्धन परिक्रमा के लिए आया था। परिक्रमा के बाद वह मानसी गंगा में स्नान करने उतरा। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बालक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें -  UP: बस कंडक्टर ने टिकट छोड़ संभाल ली स्टेयरिंग, बीच हाईवे पर की ऐसी हरकत; चालक की भी चली गई नौकरी



 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है तथा परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मानसी गंगा घाट पर भी शोक का माहौल छा गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। प्रशासन ने भी श्रद्धालुओं से अपील की है कि मानसी गंगा में स्नान करते समय विशेष सावधानी बरतें और बच्चों को अकेले पानी में न उतरने दें, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

ये भी पढ़ें -   Mathura: श्रद्धालुओं को बांट दी एक्सपायरी दवाएं, अब जांच के नाम पर लीपापोती के आरोप; खड़े हो रहे हैं ये सवाल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed