{"_id":"6a4227f80b02a3992307baec","slug":"teen-devotee-faints-outside-banke-bihari-temple-amid-heat-and-heavy-crowd-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी का कहर: बांके बिहारी मंदिर में बेहोश होकर गिरी किशोरी, अस्पताल में कराई गई भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी का कहर: बांके बिहारी मंदिर में बेहोश होकर गिरी किशोरी, अस्पताल में कराई गई भर्ती
Mon, 29 Jun 2026 01:38 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:38 PM IST
सार
वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ और भीषण गर्मी के बीच 16 वर्षीय एक किशोरी की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ी। मौके पर मौजूद पुलिस और चिकित्सीय टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ।
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में रविवार को दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़ और भीषण गर्मी के बीच श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने की घटना सामने आई है। मंदिर के बाहर सीढ़ियों पर एक किशोरी अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं। किशोरी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ।
ये भी पढ़ें - यात्रीगण कृपया ध्यान दें: भीषण गर्मी में रेलवे की रफ्तार हुई सुस्त, 18 से ज्यादा ट्रेनें लेट; चेक करें पूरी लिस्ट
कानपुर देहात निवासी 16 वर्षीय अयोध्या तिवारी अपने परिवार के साथ ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन करने आईं थीं। परिजन के अनुसार मंदिर के बाहर सीढ़ियों के पास अत्यधिक भीड़ और उमस के बीच काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। इसी दौरान अयोध्या को चक्कर आए और वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों की मदद से उन्हें उठाया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - UP: एक्सप्रेस-वे पर धरना देने की सोचें भी नहीं, 82 किमी क्षेत्र 'नो प्रोटेस्ट जोन' घोषित; हाईकोर्ट के आदेश पर हुई सख्ती
मंदिर में चिकित्सीय टीम ने प्राथमिक उपचार किया और उन्हें तत्काल जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। अस्पताल में भर्ती अयोध्या की मां सुमन तिवारी ने बताया कि भीड़ और तेज गर्मी के कारण उनकी बेटी की तबीयत बिगड़ गई थी। समय रहते अस्पताल पहुंचाने से उसकी हालत में सुधार हो गया। मंदिर मार्ग पर आने जाने में काफी परेशानी होती है। प्रशासन को इसके बारे में कुछ सोचना चाहिए। गर्मी में परेेशानी और भी ज्यादा बढ़ रही है।
ये भी पढ़ें - गोवर्धन में दर्दनाक हादसा: मानसी गंगा में स्नान के दौरान 11 वर्षीय बालक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम