सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Ayushman Card Fraud Alleged: Woman Claims Money Withdrawn Without Hospitalisation

UP: आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़ा? महिला ने इलाज नहीं कराया, फिर भी कट गए पैसे; मैसेज ने खोल दी पोल

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 15 Jun 2026 11:14 AM IST
विज्ञापन
सार

वृंदावन की एक महिला ने आरोप लगाया है कि बिना अस्पताल में भर्ती हुए ही उसके आयुष्मान कार्ड से इलाज के नाम पर 2300 रुपये का भुगतान दिखा दिया गया। व्हाट्सएप संदेश मिलने पर मामले का खुलासा हुआ, जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

Ayushman Card Fraud Alleged: Woman Claims Money Withdrawn Without Hospitalisation
आयुष्मान कार्ड - फोटो : अमर उजाला/एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

वृंदावन में आयुष्मान भारत योजना में धांधली का मामला सामने आया है। टटिया स्थान क्षेत्र निवासी एक महिला ने अस्पताल में भर्ती हुए बिना ही उसके आयुष्मान कार्ड से फर्जी तरीके से पैसे निकाले जाने का आरोप लगाया है।


टटिया स्थान मार्ग निवासी सावित्री देवी को शुक्रवार को उनके मोबाइल पर आयुष्मान भारत योजना से संबंधित एक व्हाट्सएप संदेश प्राप्त हुआ। इस संदेश को देखकर महिला चकित रह गई। मैसेज में जानकारी दी गई थी कि वह 10 जून से 11 जून 2026 तक जिला संयुक्त चिकित्सालय वृंदावन में भर्ती रही हैं और वहां दो दिनों तक उनका इलाज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना इलाज के दर्शाया 2300 का भुगतान पीड़िता सावित्री देवी पर दर्शाया गया। पीड़िता का आरोप है कि वह इस दौरान न तो अस्पताल में भर्ती हुईं और न ही उन्होंने कोई इलाज कराया। इसके बावजूद मैसेज में उनके इलाज के एवज में आयुष्मान कार्ड से 2300 का भुगतान होना दर्शाया गया है।
विज्ञापन

जिला संयुक्त चिकित्सालय की सीएमएस डॉक्टर वंदना अग्रवाल ने बताया कि आयुष्मान कार्ड में किसी मरीज को बिना भर्ती किए, कागजों पर भर्ती दिखाकर भुगतान किए जाने का ऐसा मामला पहले कभी सामने नहीं आया है। इस मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed