{"_id":"69c8d00ea5e1ae3fbf0b46f2","slug":"moving-bus-caught-fire-on-the-yamuna-expressway-in-mathura-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी आग, मच गई चीख-पुकार; बाल-बाल बची 48 यात्रियों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी आग, मच गई चीख-पुकार; बाल-बाल बची 48 यात्रियों की जान
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:39 PM IST
विज्ञापन
सार
बस में आग लगते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंची। जलती बस से यात्रियों को बाहर निकाला।
बस में लगी आग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्रांतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे पर रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आगरा से नोएडा की ओर जा रही एक प्राइवेट बस में अचानक आग लग गई। माइलस्टोन 64 के पास गांव कटैलिया के समीप हुई इस घटना में बस कुछ ही देर में आग का गोला बन गई। हालांकि पुलिस और ग्रामीणों की तत्परता से सभी यात्रियों की जान बचा ली गई।
Trending Videos
पुलिस के अनुसार, बस से अचानक धुआं उठता देख गांव कटैलिया निवासी यशपाल सिंह ने तुरंत फोन के माध्यम से नौहझील थाना प्रभारी को सूचना दी। बस में आग लगते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सोनू सिंह व उपनिरीक्षक हरेंद्र तोमर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए बस में सवार सभी 38 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके साथ ही एफएस मांट को सूचना देकर दमकल वाहन मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। थाना प्रभारी सोनू सिंह ने बताया कि बस में सवार सभी 48 यात्री आगरा में ताजमहल का भ्रमण कर दिल्ली लौट रहे थे। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। सभी यात्रियों को दूसरी बस के माध्यम से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है। घटना के बाद कुछ देर के लिए एक्सप्रेस-वे पर यातायात भी प्रभावित रहा। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन