पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Nigerian tourist creates ruckus at hotel in vrindavan

UP: नाइजीरियन महिला का वृंदावन के होटल में हंगामा, बिना ID रूम न देने पर भड़की पर्यटक; पुलिस ने संभाली स्थिति

Fri, 26 Jun 2026 11:09 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Fri, 26 Jun 2026 11:09 PM IST
सार

महिला पर्यटक के हंगामे पर पहुंची पुलिस ने होटल से जानकारी की तो पता लगा कि वह पहले रुकी थी, लेकिन अब उनके पास न तो पासपोर्ट है और न ही कोई आईडी। वह जबरन कमरे में रहना चाह रही थी।

विज्ञापन
Nigerian tourist creates ruckus at hotel in vrindavan
police demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नाइजीरियन महिला पर्यटक ने वृंदावन के होटल में बिना आईडी कमरा न देने को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया। विवाद बढ़ता देख पुलिस को सूचना दी गई। थाना पुलिस ने पहुंचकर महिला पर्यटक को शांत कराया।
विज्ञापन


वृंदावन के पांच सितारा होटल में एक नाइजीरियन महिला पर्यटक रुकने के लिए पहुंची। होटल के स्टाफ ने आईडी मांगी लेकिन उन्होंने कहा कि उनकी आईडी और पासपोर्ट खो गया है। वह पहले यहां रुक चुकी हैं। लेकिन स्टाफ ने दोबारा आईडी जमा किए बिना कमरा देने से मना कर दिया। इस पर उसने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। होटल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी थी तो थाना पुलिस पहुंच गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने पर्यटक को समझाया तब वहां शांत हुई। पुलिस ने होटल से जानकारी की तो पता लगा कि वह पहले रुकी थी लेकिन अब उनके पास न तो पासपोर्ट है और न ही कोई आईडी। वह जबरन कमरे में रहना चाह रही थी। थाना पुलिस ने अधिकारियों को जानकारी देने के बाद विदेशी पर्यटक की सूचना दूतावास में भी दी। लेकिन नाइजीरियन दूतावास दिल्ली में न होने के कारण परेशानी बढ़ गई। पुलिस ने आला अधिकारियों को सूचित करने के साथ खुफिया एजेंसियों को भी मामले की जानकारी दी है। घटना के बाद महिला पर्यटक मथुरा में किसी होटल में चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed