सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Obscene acts and death threats against a teenage girl

Mathura News: किशोरी से अश्लीलता और जान से मारने की धमकी, दो पर प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Obscene acts and death threats against a teenage girl
विज्ञापन
नौहझील। थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ अश्लील हरकत और शिकायत पर पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता द्वारा दो नामजद भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पीड़ित पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 13 वर्षीय पुत्री घर से कुछ दूरी पर बकरियां चरा रही थी। इसी दौरान गांव के ही एक अधेड़ व्यक्ति ने बहाने से किशोरी को अपने पास बुला लिया। जैसे ही बेटी वहां पहुंची, वैसे ही आरोपी ने आपत्तिजनक और अश्लील बातें शुरू कर दीं। उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया। किसी तरह किशोरी आरोपी के चंगुल से भाग निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद किशोरी ने घर पहुंचकर मां को घटना के बारे में जानकारी दी। आरोप है कि जब किशोरी के माता-पिता आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे, तो आरोपियों ने गाली-गलौज कर दी। जान से मारने की धमकी दी। बाद में पीड़ित परिजन ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर पर दो नामजदों महेंद्र सिंह और नेत्रपाल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर तलाश जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed