{"_id":"618d34de7892f35fd57c01dc","slug":"on-gopashtami-cow-mother-was-duly-worshipped-mathura-news-mtr5083862103","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोपाष्टमी पर गो माता का विधिवत पूजन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोपाष्टमी पर गो माता का विधिवत पूजन किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। गोपाष्टमी पर्व पर नगर के मंदिरों एवं गोशालाओं में विभिन्न कार्यक्रम हुए। प्रात:काल गो पूजन, गो भोग, गो स्तुति की गई। इसके बाद गोमाता की आरती उतारकर उनके संरक्षण एवं संवर्धन का लोगों ने संकल्प लिया। गांव अक्रूर में सांसद हेमा मालिनी ने गो पूजन किया। उन्होंने गायों को गुड़ चना व चारा खिलाकर आरती की।
इस मौके पर विपिन अग्रवाल भी थे। पंचायती गोशाला में प्रात:काल गो पूजन और गो चालीसा का पाठ किया गया। इसके बाद नगर में गोचारण किया गया। श्रीकृष्ण के स्वरूप गायों को चराते हुए चल रहे थे। अंत में गोमाता की आरती उतारी।
गोशाला के मंत्री व नगर निगम में उपसभापति राधाकृष्ण पाठक ने कहा कि गोमाता की रक्षा करना प्रत्येक देशवासी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि गाय का संरक्षण बहुत ही आवश्यक है। कार्यक्रम में महेशानंद सरस्वती, आशुतोष लोहिया, अरुण सिंघानिया, चंपालाल भुवालका, कृष्ण कुमार शर्मा आदि थे।