सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Parking facility to be built near BSA College

Mathura News: बीएसए कॉलेज के पास बनेगी पार्किंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Parking facility to be built near BSA College
मंगलवार शाम बीएसए रोड पर लगे जाम में फंसे वाहन। 
विज्ञापन
मथुरा। यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए मंगलवार को नगर मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्रा ने यातायात निरीक्षक के साथ स्टेट बैंक चौराहे से लेकर भूतेश्वर चौराहा रेलवे अंडरपास तक निरीक्षण किया। बीएसए कॉलेज की दीवार से सटे हुए एक खाली बड़े भूखंड जिसका कोई उपयोग नहीं हो रहा है। अस्थाई पार्किंग के लिए चिन्हित किया गया है। इस भूमि पर पार्किंग व्यवस्था शुरू करने के लिए नगर मजिस्ट्रेट ने बीएसए कॉलेज प्रबंधन और नगर निगम के अधिकारियों से चर्चा की है।

इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ने सड़क और चौराहों पर जाम का कारण बनने वाले स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बस अड्डे के पास रेलवे अंडरपास के ठीक किनारे रेलवे द्वारा बनाया गया पक्का सीमेंटेड फाउंडेशन पाया गया। इस निर्माण के कारण सड़क को संकरी देख नगर मजिस्ट्रेट ने रेलवे के अधिकारियों को मौके पर तलब किया। अधिकारियों को अवैध निर्माण तत्काल ध्वस्त करने के निर्देश दिए। प्रशासन की देखरेख में इसे हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। वहीं रेलवे स्टेशन द्वितीय के प्रवेश द्वार के रास्ते पर अवरोध और अवैध कब्जे हटाने के लिए प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed