पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Peethadhishwar Sachchidanand Maharaj announced Kar Seva regarding Shri Krishna Janmabhoomi temple dispute

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर विवाद: चित्रगुप्त पीठाधीश्वर का ऐलान, नाै अगस्त को करेंगे कार सेवा; ढहाएंगे गुंबद

Sun, 05 Jul 2026 03:05 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 05 Jul 2026 03:05 PM IST
सार

चित्रगुप्त पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज के ऐलान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। चित्रगुप्त पीठाधीश्वर का यह बयान साध्वी ऋतंभरा के उस बयान का दोहराव माना जा रहा है, जो उन्होंने अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर मुक्ति के दौरान दिया था।

विज्ञापन
Peethadhishwar Sachchidanand Maharaj announced Kar Seva regarding Shri Krishna Janmabhoomi temple dispute
विचार विमर्श करते साधु संत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के राधाकुंड स्थित जुल्हैदी चित्रगुप्त पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने ऐलान किया है कि जिस तरह राम मंदिर की मुक्ति के लिए कार सेवा हुई थी, उसी तरह भगवान श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के पास बने गुंबद को ढहाने के लिए भी होगी। इस बार की जन्माष्टमी हम वहीं मनाएंगे, जहां भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। उन्होंने सनातनियों और साधु-संतों से आहृवान करते हुए कहा कि ‘एक धक्का और दो, ये गुंबद भी तोड़ दो’।
विज्ञापन


मामले में वीडियो जारी कर कहा कि बहुत हो गए अदालतों के चक्कर। अब हम स्थान मांगने नहीं जाएंगे, बल्कि वहीं दोहराएंगे जो राम मंदिर के लिए किया था। प्रदेश के मुख्यमंत्री का भी कहना है कि अब कृष्ण जन्मभूमि की बारी है। जिसको यह संदेश दिया गया है वह किसका वंशज है। उन्हें भी इस पुनीत कार्य के लिए आगे आना चाहिए। उनका यह संदेश पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के लिए माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब बहुत हो गया। समय आ गया है कि हम इस गुंबद को तोड़ दें। उनके इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। चित्रगुप्त पीठाधीश्वर का यह बयान साध्वी ऋतंभरा के उस बयान का दोहराव माना जा रहा है, जो उन्होंने अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर मुक्ति के दौरान दिया था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते दिनों यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हाथरस दौरे के दौरान भगवान श्रीकृष्ण जन्म भूमि मुक्ति के लिए बयान दिया था। उनके बाद अब सच्चिदानंद महाराज ने विवादित ढांचा तोड़ने का बयान जारी कर दिया। शनिवार को सच्चिदानंद महाराज गोवर्धन स्थित निर्मोही अखाड़े पर पहुंचे। यहां अखाड़े के राष्ट्रीय प्रवक्ता संत सीताराम दास महाराज ने कार सेवा करने के लिए उन्हें समर्थन देने की घोषणा की। अखाड़े के संतों ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव से भी इस नेक काम में शामिल होने का आग्रह किया। राष्ट्रीय प्रवक्ता संत सीताराम दास महाराज ने कहा, अखिलेश यादव आपको भगवान कृष्ण स्वप्न में दिखते हैं। आप उनके वंशज हैं। उनके मंदिर की मुक्ति के लिए आगे आएं। सच्चिदानंद महाराज ने कहा, 9 अगस्त को अगस्त क्रांति के दिन लाखों की संख्या में सनातनी हिंदुओं के साथ कार सेवा करने के लिए कूच करेंगे और गुंबद को तोड़ डालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed