पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Pickup truck loaded with tomatoes meets with accident on Yamuna Expressway

Expressway Accident: डिवाइडर से टकराई पिकअप, एक्सप्रेसवे पर बिखर गए टमाटर, वाहनों की थमी रफ्तार; दो गंभीर घायल

Sun, 05 Jul 2026 10:12 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 05 Jul 2026 10:12 AM IST
सार

हादसे की सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई। पुलिस टीम ने गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में चालक श्याम सिंह और राजकुमार सिंह को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील में भर्ती कराया। 

विज्ञापन
Pickup truck loaded with tomatoes meets with accident on Yamuna Expressway
एक्सप्रेसवे पर पलटी टमाटर से भरी पिकअप। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्रांतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। माइल स्टोन 67 बाजना कट के समीप टमाटरों से भरी एक बोलेरो पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। 
विज्ञापन


हादसा सुबह करीब 7 बजे उस वक्त हुआ, जब नोएडा से आगरा की ओर जा रही पिकअप के चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई। गाड़ी पलटने से उसमें सवार चार लोगों में से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि वाहन में लदे भारी मात्रा में टमाटर एक्सप्रेस-वे पर बिखर गए और गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। 
विज्ञापन


 

पुलिस के अनुसार, पिकअप गाड़ी में कुल चार लोग सवार थे। इनमें श्याम सिंह निवासी भिदौनी, अलीगढ़, राजकुमार सिंह, घनश्याम सिंह और सल्लू निवासीगण मनोहरपुर, थाना महावन, जिला मथुरा शामिल थे। ये सभी लोग हिमाचल प्रदेश से टमाटर खरीदकर मथुरा मंडी में बेचने के लिए ला रहे थे। रातभर लगातार गाड़ी चलाने के कारण सुबह के समय चालक श्याम सिंह को नींद की झपकी आ गई, जिससे वह गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठे और पिकअप सीधे डिवाइडर से जा टकराई।

 

हादसे की सूचना पीआरवी के कर्मियों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नौहझील थाना प्रभारी जगदम्बा सिंह और उपनिरीक्षक हरेंद्र तोमर भारी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में चालक श्याम सिंह और राजकुमार सिंह को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील में भर्ती कराया। 

दुर्घटना के बाद एक्सप्रेस-वे पर टमाटर बिखरने और क्षतिग्रस्त वाहन के कारण कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने तुरंत क्रेन को मौके पर बुलाकर क्षतिग्रस्त पिकअप को एक्सप्रेस-वे से हटवाया और सड़क पर बिखरे टमाटरों को साफ कराकर यातायात को पूरी तरह सुचारू कराया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed