फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Woman Accuses Policeman ofl Exploitation on False Promise of Marriage

UP: ट्रेनिंग पूरी होते ही बदल गए सिपाही के तेवर, जिसके संग देख रही थी शादी के सपने; उसने रौंद दिए सभी अरमान

Mon, 13 Jul 2026 12:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 13 Jul 2026 12:07 PM IST
सार

मथुरा के गोकुल निवासी युवती ने एक पुलिसकर्मी पर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने और बाद में विवाह से इनकार करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर महावन थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Woman Accuses Policeman ofl Exploitation on False Promise of Marriage
सिपाही सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के महावन में विवाह का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने और बाद में शादी से इनकार करने के आरोप में एक युवती ने महावन थाने में पुलिसकर्मी एवं उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  यूपी पुलिस के जवान की मौत: बैंक के गार्ड रूम में कैसे चली गोली? अंतिम संस्कार के दौरान छलका पिता का दर्द; जानें क्या कहा
विज्ञापन



महावन थाना क्षेत्र के कस्बा गोकुल निवासी पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि पुलिस विभाग में कार्यरत रोहित कुमार, निवासी कर्मयोगी नगर टेकमैन सिटी, नवादा, थाना हाइवे, ने वर्ष 2023 में विवाह का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। आरोपी जब तक ट्रेनिंग पर रहा तो लगातार शादी का आश्वासन देता रहा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उसने और उसके परिजनों ने विवाह करने से साफ इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: यमुना एक्सप्रेसवे पर धूं-धूंकर जली कार, मुसीबत में पड़ गया पूरा परिवार; कूदकर बचाई जान


जब पीड़िता ने विवाह के लिए दबाव बनाया तो आर्थिक मांगों का हवाला देकर रिश्ता तोड़ने की बात कही गई। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने राकेश कुमार, महेश कुमार तथा तीन-चार अन्य अज्ञात लोगों पर भी धमकी देने और आरोपी का सहयोग करने का आरोप लगाया है। सीओ महावन संजीव कुमार राय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें -   UP: नवनिर्मित मकान में मिला युवक का शव, स्वजन ने लगाया हत्या का आरोप, मृतक पर दर्ज हैं दो दर्जन से अधिक केस
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed