सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Power fuses blown by strong winds; supply disrupted for hours

Mathura News: तेज आंधी से उड़े बिजली के फ्यूज, घंटों बाधित रही आपूर्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Power fuses blown by strong winds; supply disrupted for hours
विज्ञापन
वृंदावन। मंगलवार को आई तेज आंधी ने शहर की विद्युत व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। कई इलाकों में बिजली लाइनों और उपकरणों में फॉल्ट आने से घंटों विद्युत आपूर्ति बाधित रही। अचानक बिजली गुल होने से लोगों को भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। वहीं, मंदिरों और धर्मस्थलों में ठहरे श्रद्धालु भी परेशान नजर आए।

तेज हवाओं के चलते कई स्थानों पर बिजली के फ्यूज उड़ गए और लाइनों में तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते गोपीनाथ बाजार, गौतमपाड़ा, चैतन्य विहार, बुर्जा, रुक्मिणी विहार, रंगजी मंदिर क्षेत्र, ओमेक्स, पुष्पांजलि बैकुंठ, बांकेबिहारी मंदिर मार्ग समेत दर्जनों इलाकों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। बिजली कटौती के कारण लोगों को घरों और दुकानों में परेशानी का सामना करना पड़ा। कई क्षेत्रों में इनवर्टर भी जवाब दे गए, जिससे लोग घरों से निकलकर सड़कों और खुले स्थानों पर बैठने को मजबूर हो गए। मंदिर क्षेत्र में दर्शन के लिए आए श्रद्धालु भी बिजली न होने से गर्मी से बेहाल दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि आंधी थमने के काफी देर बाद भी कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इससे पेयजल आपूर्ति और अन्य दैनिक कार्य भी प्रभावित हुए। विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर फॉल्ट तलाशने और आपूर्ति बहाल करने का कार्य शुरू किया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार तेज आंधी के कारण कई स्थानों पर तकनीकी खराबी आई थी, जिन्हें दूर कर अधिकांश क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल कर दी गई। शेष स्थानों पर भी मरम्मत कार्य जारी रहा। गर्मी के बीच घंटों बिजली गुल रहने से लोगों में नाराजगी देखने को मिली।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed