सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   President perform circumambulation of Giriraj Ji today in golf cart

Mathura News: राष्ट्रपति आज गोल्फ कार्ट से करेंगी गिरिराज जी की परिक्रमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
President perform circumambulation of Giriraj Ji today in golf cart
विज्ञापन
गोवर्धन। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शनिवार को वृंदावन से गोवर्धन पहुंचकर प्रसिद्ध दानघाटी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद गोल्फ कार्ट से गिरिराज जी की परिक्रमा लगाएंगी।
Trending Videos

प्रशासन की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति सुबह वृंदावन से रवाना होकर 8.40 बजे गोवर्धन पहुंचेंगी। यहां वह सबसे पहले दानघाटी मंदिर में विधि-विधान से पूजा करेंगी। मंदिर में दर्शन के बाद वह गोल्फ कार्ट से गिरिराज जी (गोवर्धन पर्वत) की परिक्रमा करेंगी, जो हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र मानी जाती है। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए पूरे गोवर्धन क्षेत्र में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त फोर्स लगाया गया है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी खास नजर रखी जा रही है। राष्ट्रपति के कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए परिक्रमा मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। आम श्रद्धालुओं के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित दिशा निर्देशों का पालन करें और सहयोग बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed