फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Rahimpur Township to take shape soon

Mathura News: रहीमपुर टाउनशिप को जल्द मिलेगा आकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Rahimpur Township to take shape soon
मथुरा। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर फरह क्षेत्र में प्रस्तावित रहीमपुर टाउनशिप को आकार देने की कवायद तेज हो गई है। एमवीडीए ने टाउनशिप के लिए अब तक करीब 65 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। यह टाउनशिप 93 हेक्टेयर क्षेत्रफल में विकसित होगी।
विज्ञापन

वृंदावन के निकट गोविंद विहार और हनुमत विहार आवासीय योजनाओं को लॉन्च करने के बाद एमवीडीए अब दो बड़ी योजनाओं पर जोर दे रहा है। इनमें छाता में प्रस्तावित 117 हेक्टेयर की आवासीय योजना और फरह के निकट 93 हेक्टेयर में विकसित की जाने वाली रहीमपुर टाउनशिप शामिल है। प्राधिकरण का प्रयास है कि भूमि अधिग्रहण का काम पूरा होने के बाद दोनों योजनाओं को लॉन्च किया जाए।
विज्ञापन

एमवीडीए की उपाध्यक्ष लक्ष्मी नागप्पन के अनुसार प्रस्तावित टाउनशिप में आवासीय और कॉमर्शियल भूखंडों के साथ सामुदायिक सुविधाओं का भी प्रावधान किया जाएगा। यहां होटल, स्कूल, कॉलेज, कम्युनिटी सेंटर और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स विकसित किए जाएंगे। विभिन्न श्रेणी के आवासीय भूखंडों के अलावा फार्म हाउस और वेयरहाउस के लिए भी भूमि उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed