{"_id":"6a9fbf899fe1d69a27090fd7","slug":"rasiya-singer-rinku-rajwada-dies-in-road-accident-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसिया गायक रिंकू रजवाड़ा की मौत: बलदेव थाना क्षेत्र में हुआ दर्दनाक हादसा, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसिया गायक रिंकू रजवाड़ा की मौत: बलदेव थाना क्षेत्र में हुआ दर्दनाक हादसा, परिजनों में मचा कोहराम
Tue, 08 Sep 2026 01:25 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:25 PM IST
सार
मथुरा के बलदेव क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से आगरा निवासी रसिया गायक रिंकू रजवाड़ा की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और अज्ञात वाहन व चालक की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
रिंकू रजवाड़ा का फाइल फोटो और पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र में सोमवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से रसिया गायक रिंकू रजवाड़ा की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, आगरा के मिढ़ाकुर निवासी रिंकू रजवाड़ा रसिया गायन के साथ भजन संध्या के कार्यक्रमों में भी प्रस्तुति देते थे। सोमवार रात वह बलदेव थाना क्षेत्र से गुजर रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद परिजनों को सूचना दी और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
रिंकू रजवाड़ा हाथरस निवासी करण शर्मा की पार्टी के साथ भजन संध्या के कार्यक्रम करते थे। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे करण शर्मा ने बताया कि रिंकू की शादी हो चुकी थी और उनके चार बच्चे हैं। साथी कलाकार की अचानक मौत की खबर से पार्टी से जुड़े कलाकारों और परिचितों में शोक की लहर है।