सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Retired Army Officer Injured in Assault Near Temple in Vrindavan, Accused Arrested

Mathura: श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालु का फोड़ दिया सिर, वीडियो हुआ वायरल; सेवायत गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 14 Feb 2026 03:30 PM IST
विज्ञापन
सार

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में सेवायत ने डंडे से एक श्रद्धालु का सिर फोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी सेवायत को गिरफ्तार कर लिया है। 

Retired Army Officer Injured in Assault Near Temple in Vrindavan, Accused Arrested
श्रद्धालु का फोड़ दिया सिर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

श्रीबांकेबिहारी मंदिर के समीप राधावल्लभ मंदिर मार्ग पर बीच-बचाव करने आए एक रिटायर्ड आर्मी कैप्टन पर श्री बांके बिहारी मंदिर के सेवायत ने ताबड़तोड़ डंडे बरसाए, जिससे उनका सिर फूट गया। हंगामा देख पहुंची पुलिस ने आरोपी सेवायत गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया। श्रद्धालु की तहरीर पर गोस्वामी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज हुई है। 
Trending Videos


प्रदेश के गाजीपुर निवासी रिटायर्ड आर्मी कैप्टन कुशेन्द्र यादव अपने परिवार के साथ ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन करने आए थे। राधावल्लभ मंदिर के समीप जुगल घाट जाने वाले रास्ते पर दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट हो रही थी। मानवता के नाते जब कुशेन्द्र यादव ने झगड़ा शांत कराने और बीच-बचाव करने का प्रयास किया, तो एक पक्ष उग्र हो उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन





आरोप है कि श्रीबांकेबिहारी मंदिर के सेवायत मनोज गोस्वामी ने डंडे से रिटायर्ड कैप्टन पर हमला कर दिया। इसमें सिर फट गया और वे लहूलुहान हो गए। मौके पर मौजूद लोगों में इस घटना से हड़कंप मच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मारपीट की कृत्य साफ देखा जा सकता है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और घायल श्रद्धालु को उपचार के लिए भिजवाया।  कोतवाली पुलिस ने बताया कि पुलिस ने मनोज गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed