{"_id":"69bf87e8b14ae6345102f46a","slug":"roof-of-under-construction-house-collapses-half-dozen-injured-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: निर्माणाधीन मकान की गिरी छत, मलबे में दब गए आधा दर्जन लोग; घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: निर्माणाधीन मकान की गिरी छत, मलबे में दब गए आधा दर्जन लोग; घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:43 AM IST
विज्ञापन
सार
यूपी के मथुरा जिले में रविवार को एक निर्माणाधीन मकान की छत भरभराकर गिर पड़ी। मलबे में कई लोग दब गए। चीखपुकार मच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
निर्माणाधीन मकान की गिरी छत।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
मथुरा के मांट के गांव जाबरा में निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से राजमिस्त्री सहित आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। आनन-फानन मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल भेज गया।
रविवार को गांव जाबरा में पपरेला रोड पर बनी सिंह के घर का निर्माण कार्य चल रहा था। तभी अचानक से छत नीचे गिर गई। इसमें लगे लोहे के गर्डर और पत्थर के मलबे में राज मिस्त्री सहित आधा दर्जन से अधिक लोग नीचे दब गए। मलबे में दबे लोगों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
Trending Videos