{"_id":"69b68638a0b02a64ef0c8349","slug":"sadhu-throat-slit-at-temple-in-barsana-in-mathura-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मथुरा के मंदिर में दिनदहाड़े खूनखराबा, साधु का गला काट किया लहूलुहान; अस्पताल में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मथुरा के मंदिर में दिनदहाड़े खूनखराबा, साधु का गला काट किया लहूलुहान; अस्पताल में तोड़ा दम
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 15 Mar 2026 03:43 PM IST
विज्ञापन
सार
साधु मंदिर परिसर में भोजन बना रहे थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावर वहां पहुंच गए। जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया। हमलावरों ने साधु का गला काट दिया। अस्पताल में इलाज के दाैरान गंभीर रूप से घायल साधु की माैत हो गई।
वारदात स्थल पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
मथुरा के बरसाना के सहार गांव स्थित प्राचीन राधावल्लभ मंदिर परिसर में अज्ञात हमलावरों ने पुजारी मोहनदास उर्फ गूगा बाबा (42) पर हमला बोलकर चाकू से गला रेत दिया। पुजारी गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायल पुजारी को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलन किया। प्राथमिकी दर्ज करके पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। घटना के पीछे कारणों की जांच की जा रही है।
सहार गांव में प्राचीन राधावल्लभ मंदिर है। इसमें मध्य प्रदेश के रहने वाले साधु मोहनदास उर्फ गूगा बाबा करीब आठ साल से यहां रहकर पूजा-पाठ कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, सुबह करीब साढ़े दस बजे मोहन दास उर्फ गूगा बाबा भोजन तैयार कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावर मंदिर परिसर में पहुंचे और साधु पर चाकू से हमला कर दिया।
हमलावरों ने उनके गले और पेट पर वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़े। मंदिर के प्रांगण में ही एक अन्य साधु भी पूजा पाठ कर रहे थे। चीखपुकार होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
दिनदहाड़े मंदिर परिसर में हुई इस वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस के साथ पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए और घटनास्थल की बारीकी से जांच की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। वहीं घटना के बाद लोग मंदिर में हुई इस वारदात को लेकर चर्चा करते नजर आए। पुलिस अधीक्षक देहात सुरेशचंद्र रावत ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। घटना की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
सीसीटीवी में कोई मंदिर में आते-जाते नहीं दिखा
एसपीआरए सुरेशचंद्र रावत ने बताया कि घटना के बाद आसपास के सभी सीसीटीवी की गहनता से पड़ताल की गई। लेकिन घटना से पहले और बाद में किसी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश करते और बाहर निकलते हुए नहीं देखा गया। मंदिर से घायल पुजारी ही बाहर निकलते दिखाई दिए हैं। मंदिर के अंदर भी एक अन्य साधु थे, जोकि प्रांगण में पूजा पाठ कर रहे थे। पूछताछ के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। मंदिर में आने जाने वाले अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस टीमें पड़ताल कर रही हैं।
Trending Videos