फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Secret revealed via bank manager's phone call

Mathura News: ठगों ने बुजुर्ग के खाते से 18 लाख उड़ाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Secret revealed via bank manager's phone call
मथुरा। साइबर ठगों ने एक बुजुर्ग के बैंक खाते से 18 लाख रुपये उड़ा दिए। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना हाईवे क्षेत्र में मोतीकुंज निवासी होतीलाल ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया है कि उनका बैंक खाता बीएसए कॉलेज के पास स्थित स्मॉल फाइनेंस बैंक की शाखा में है। 21 जुलाई को बैंक मैनेजर ने उन्हें फोन कर बताया कि उनके खाते से 18 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। पीड़ित ने रकम ट्रांसफर करने की बात से इनकार किया। बैंक पहुंच कर जानकारी की तो पता चला कि दो जुलाई को पांच-पांच लाख रुपये और तीन जुलाई को पांच लाख और तीन लाख रुपये आईएमपीएस (इमीडिएट पेमेंट सर्विस) के माध्यम से ट्रांसफर किए गए थे।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि 30 जून की रात उनके मोबाइल फोन पर दो बार ओटीपी के मैसेज आए थे। आरोप है कि साइबर अपराधियों ने कस्टमर आईडी के जरिए खाते में सेंध लगाकर ओटीपी हासिल किए और रकम निकाल ली। पीड़ित ने 21 जुलाई को साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। साइबर थाना प्रभारी रफत मजीद ने बताया कि अब खाते से रकम ट्रांसफर किए जाने, मोबाइल नंबर और संदिग्धों के डिजिटल कनेक्शन की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed