{"_id":"6a835db3122eed1b5802a6d8","slug":"some-trains-cancelled-others-diverted-for-the-next-20-days-mathura-news-c-369-1-mt11018-151124-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: अगले 20 दिन कुछ ट्रेनें निरस्त, कुछ का मार्ग बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: अगले 20 दिन कुछ ट्रेनें निरस्त, कुछ का मार्ग बदला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। झांसी मंडल के झांसी-बीना रेलखंड पर अगासौद स्टेशन के पास तीसरी लाइन से जुड़े यार्ड री-मॉडलिंग का कार्य चल रहा है। इसके चलते सितंबर के अंतिम सप्ताह से अक्तूबर मध्य तक कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। इसका असर मथुरा से होकर गुजरने वाली ट्रेनों पर भी पड़ेगा। रेलवे ने 20 दिन के लिए कई ट्रेनों को निरस्त करने, कुछ के मार्ग बदलने और कुछ को देरी से चलाने का निर्णय लिया है।
इनमें नई दिल्ली-रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस (12002-12001) 15 अक्तूबर को ललितपुर स्टेशन तक संचालित होगी। नियमित व्यवस्था के तहत यह ट्रेन ललितपुर से रानी कमलापति के बीच निरस्त रहेगी। इससे मथुरा से इस ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को आगे की यात्रा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी। वहीं 26 सितंबर से 14 अक्तूबर तक कर्नाटक एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, पंजाब मेल, गोवा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।
इसी तरह 8 अक्तूबर को जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन, दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन और उत्कल एक्सप्रेस समेत कुछ ट्रेनों को कटनी-मुड़वारा के बजाय कटनी-ओहन होकर झांसी भेजा जाएगा। वहीं 14 अक्तूबर को भी कई ट्रेनों को इटारसी-जबलपुर-ओहन होकर झांसी पहुंचाया जाएगा। गोवा, सचखंड, कर्नाटका सहित पंजाब मेल आदि ट्रेनों को मथुरा मक्सी नागदा होकर गुजारा जाएगा। 13 से 15 अक्तूबर के बीच कुछ ट्रेनों को दो से पांच घंटे तक देरी से चलाया जाएगा।