{"_id":"67ef7b63890b242be209ee4c","slug":"speed-wreaks-havoc-on-yamuna-expressway-car-of-devotees-going-to-vrindavan-overturned-one-dead-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवे पर रफ्तार का कहर: वृंदावन जा रहे श्रद्धालुओं की कार पलटी, एक की मौत; दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेसवे पर रफ्तार का कहर: वृंदावन जा रहे श्रद्धालुओं की कार पलटी, एक की मौत; दो की हालत गंभीर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 04 Apr 2025 11:55 AM IST
विज्ञापन
सार
वृंदावन दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो कार अनियंत्रित होकर ग्रिल पर चढ़कर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर है।

यमुना एक्सप्रेसवे पर रफ्तार का कहर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के राया थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार रात यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 108 के पास वृंदावन कट पर तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर ग्रिल पर चढ़कर पलट गयी। गाड़ी में चालक सहित तीन लोग सवार थे। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी अनुसार इटावा से तीन लोग बोलेरो में सवार होकर वृंदावन में बांके बिहारी के दर्शन के लिए जा रहे थे। गाड़ी कायम सिंह चला रहे थे। उनके साथ सहदेव और पवन कुमार सवार थे। घायल सहदेव ने बताया कि वह इटावा जनपद के भरथना ब्लॉक के वर्ना फूलपुर ग्राम पंचायत के प्रधान हैं। वे गुरुवार शाम को बोलेरो से अपने साथियों के साथ वृंदावन बांके बिहारी दर्शन के लिए निकले थे। यमुना एक्सप्रेसवे पर वृंदावन कट के समीप बोलोरो अनियंत्रित हो गई, जिसके कारण ग्रिल पर चढ़कर पलट गई।
हादसे में कार सवार पवन पुत्र राजन सिंह निवासी नगला बाघ थाना भरथना जनपद इटावा, सहदेव पुत्र नेमसिंह पुत्र नेमसिंह कार चालक कायम सिंह पुत्र पुतलाराम निवासी नगला बाग थाना भरथना गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही राया थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल चौकी हाइवे प्रभारी कृष्णकुमार सिंह मय पुलिस टीम मौके पर पहुंच गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान चालक कायम सिंह ( 45 ) की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

Trending Videos