सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Student Mother Made to Mop Classroom After Student Vomits in mathura

शिक्षा के मंदिर में मानवता शर्मसार: छात्रा ने क्लास में की उल्टी, स्कूल स्टाफ ने मां से लगवाया पोछा; हंगामा

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 15 May 2026 04:28 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी के मथुरा जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। नर्सरी की छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर उसने पर क्लासरूम में उल्टी कर दी। इस पर स्कूल प्रबंधन ने बच्ची की मां से क्लास में पोछा लगवाया। मामले की जानकारी होने पर लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने हंगामा कर दिया। 

Student Mother Made to Mop Classroom After Student Vomits in mathura
हंगामा करते एबीवीपी कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

मथुरा के गोविंदनगर क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में मानवता को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। नर्सरी में पढ़ने वाली एक मासूम बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर स्कूल प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाने के बजाय उसकी मां से क्लासरूम की सफाई कराई। इस घटना की जानकारी मिलते ही लोगों में आक्रोश पनप गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने स्कूल के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। स्कूल प्रबंधक की तरफ से लिखित में माफी मांगने के बाद मामला शांत हुआ। 
Trending Videos


एबीवीपी के पदाधिकारी अमन पंडित ने बताया कि गोविंदनगर क्षेत्र के बालाजी मेमोरियल पब्लिक स्कूल का मामला है। तीन दिन पहले स्कूल में नर्सरी की छात्रा की क्लासरूम में अचानक तबीयत खराब हो गई थी और उसने वहीं उल्टी कर दी। आरोप है कि बच्ची को प्राथमिक उपचार देने या उसे घर भेजने की व्यवस्था करने के बजाय, स्कूल के शिक्षकों ने उसकी मां को स्कूल बुलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब मां वहां पहुंची तो उन्हें बीमार बच्ची को वहीं खड़ा कर लिया और मां से क्लासरूम में फैली गंदगी (उल्टी) साफ कराई। इसके बाद वह अपने बच्ची को लेकर वहां से निकल गईं। इस बात की भनक एबीवीपी के कार्यकर्ताओं को लगी, वे भारी संख्या में स्कूल पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इसे अभिभावकों का अपमान और अमानवीय कृत्य करने पर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि शिक्षा के मंदिर में इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हालांकि स्कूल प्रबंधक ने लिखित में माफी मांगी इसके बाद मामला सुलझा।

ये भी पढ़ें-मोहब्बत का दर्दनाक अंत: जहर खाकर थाने पहुंचा प्रेमी जोड़ा, प्रेमिका की मौत; युवक की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed