सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Despite Blindness and Financial Hardship Mathura Student Earns Offer from University College London

UP: दिव्यांग होना कमजोरी नहीं...12वीं में 95.4% लाने वाले गगन ने ऐसे पाई सफलता; लंदन यूनिवर्सिटी से मिला ऑफर

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 15 May 2026 12:36 PM IST
विज्ञापन
सार

मथुरा के गगन सिंह राघव ने 100 प्रतिशत दृष्टिबाधित होने और आर्थिक तंगी के बावजूद सीबीएसई 12वीं में 95.4 प्रतिशत अंक हासिल कर मिसाल पेश की है। अब उन्हें यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन से स्नातक की पढ़ाई के लिए ऑफर मिला है, हालांकि भारी फीस उनके सपनों के सामने बड़ी चुनौती बनी हुई है।

Despite Blindness and Financial Hardship Mathura Student Earns Offer from University College London
गगन सिंह राघव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

हौसलों के आगे तो आसमान भी झुक जाता है। इस कहावत को भद्रवन निवासी गगन सिंह राघव ने चरितार्थ कर दिखाया है। शत-प्रतिशत दृष्टिबाधित होने और आर्थिक तंगी के बावजूद, गगन ने सीबीएसई 12वीं के परीक्षा परिणाम में 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। अब उनकी इस असाधारण प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है और प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन ने उन्हें स्नातक की पढ़ाई के लिए प्रवेश का प्रस्ताव भेजा है।
Trending Videos

गगन के पिता हाकिम सिंह किसान हैं। किसान परिवार के इस बेटे ने संसाधनों के अभाव के बीच एंड्रॉइड के टॉक बैक फीचर और ऑडियो तकनीक के सहारे अपनी तैयारी की। हालांकि जन्मजात ऑप्टिक नर्व ब्लॉक होने के कारण आंखों की रोशनी न मिलने और इंटरमीडिएट में ब्रेल लिपि की पुस्तकों की कमी जैसे संघर्षों ने उनकी राह रोकनी चाही, लेकिन गगन का संकल्प अडिग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में लंदन की भारी-भरकम फीस उनके सपनों के बीच दीवार बनी हुई है। गगन का लक्ष्य भविष्य में सिविल सेवा में जाकर समाज के वंचित और दिव्यांग वर्ग के लिए काम करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed