सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two Arrested in Mathura with Ganja Including Constable

सिपाही निकला तस्कर: 20 किलो गांजे के साथ पुलिसकर्मी समेत दो गिरफ्तार, नकदी-बाइक बरामद; एसएसपी ने किया निलंबित

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 13 May 2026 09:04 PM IST
विज्ञापन
सार

आरोपियों के पास से 20 किलो गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा मोटरसाइकिल और एक बैग से 2 लाख रुपये भी मिले। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना महावन में पएनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा गया है।

Two Arrested in Mathura with Ganja Including Constable
मथुरा पुलिस ने पकड़े दो तस्कर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

मथुरा के थाना महावन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 किलो गांजे के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों में एक डायल 112 में तैनात पुलिसकर्मी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा, नकदी और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
Trending Videos


पुलिस टीम ने मंगलवार रात करीब 11:38 बजे रुद्र रिसोर्ट के पास पूठा चौराहे से लगभग 100 मीटर दूर महावन-बलदेव रोड पर चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से गांव पचावर निवासी पुष्पेंद्र तथा इटावा के थाना वेदपुरा के गांव नगला दीप निवासी और मथुरा में डायल 112 पर तैनात कांस्टेबल अनिल कुमार को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 20 किलो गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा मोटरसाइकिल और एक बैग से 2 लाख रुपये भी मिले। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना महावन में पएनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कांस्टेबल पुष्पेंद्र पर पहले से आबकारी एक्ट, एनडीपीएस एक्ट व मारपीट में प्राथमिकी दर्ज हैं। वहीं कांस्टेबल अनिल कुमार पर भी आबकारी एक्ट और चोरी से जुड़े मामले दर्ज बताए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कांस्टेबल को निलंबित कर उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं। टीम में प्रभारी निरीक्षक चेतराम शर्मा सहित कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed