{"_id":"6a0499cf8d1d05d09e06f861","slug":"objectionable-photos-of-student-and-teacher-go-viral-in-mathura-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व छात्र की घिनौनी करतूत: AI से किया ऐसा कांड, छात्राओं ने स्कूल जाना किया बंद; शिक्षिका को भी न छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व छात्र की घिनौनी करतूत: AI से किया ऐसा कांड, छात्राओं ने स्कूल जाना किया बंद; शिक्षिका को भी न छोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 13 May 2026 09:04 PM IST
विज्ञापन
सार
छात्रा के साथ स्कूल की एक शिक्षिका के एआई-जनरेटेड आपत्तिजनक फोटो पोस्ट किए गए। आरोपी लगातार नई-नई इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अन्य छात्राओं व शिक्षिका के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करता रहा। फोटो वायरल होने के बाद छात्राओं व शिक्षिका ने स्कूल आना छोड़ा दिया।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र के एक विद्यालय के पूर्व छात्र ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से छात्राओं और एक शिक्षिका के अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इस घिनौनी करतूत से छात्राएं और स्टाफ मानसिक तनाव में हैं। विद्यालय प्रबंधक ने प्राथमिकी दर्ज करा पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
प्रबंधक ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि 30 अप्रैल को एक इंस्टाग्राम आईडी से उनकी बेटी के साथ-साथ स्कूल की एक शिक्षिका के एआई-जनरेटेड आपत्तिजनक फोटो पोस्ट किए गए। आरोपी लगातार नई-नई इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अन्य छात्राओं व शिक्षिका के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करता रहा। फोटो वायरल होने के बाद छात्राओं व शिक्षिका ने स्कूल आना छोड़ा दिया है। हालांकि परिजन के समझाने के बाद उन्हें थोड़ा साहस मिला है। एसपी क्राइम श्वेता यादव ने बताया कि विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
पोस्ट डालने का ऐसे शुरू हुआ सिलसिला
प्राथमिकी में बताया गया कि 28 अप्रैल को एक निजी कोचिंग संचालक प्रबंधक के विद्यालय आया था। कोचिंग संचालक पूर्व में विद्यालय का छात्र रहा है। यहां प्रबंधक की कोचिंग संचालक व उसके पिता से नोकझोंक हो गई। विरोध करने पर देखने की धमकी दी थी।
Trending Videos