{"_id":"6a04a70900ea8b1d250ee1f8","slug":"shivangi-tops-cbse-class-12-results-in-mathura-2026-05-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CBSE Class 12th Result: 98.6 फीसदी अंकों के साथ शिवांगी बनीं मथुरा में टॉपर, सुहानी ने हासिल किया दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBSE Class 12th Result: 98.6 फीसदी अंकों के साथ शिवांगी बनीं मथुरा में टॉपर, सुहानी ने हासिल किया दूसरा स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 13 May 2026 10:01 PM IST
विज्ञापन
सार
शिवांगी ने बताया कि वह आगे चलकर सरकारी सेक्टर में देश की सेवा करना चाहती हैं। उन्हें पॉलिटिकल साइंस और साइकोलॉजी विषय अधिक पसंद है। उन्होंने बताया कि टारगेट करके पढ़ाई करें और दवाब बिल्कुल न लें। उन्होंने बताया कि यूट्यूब से पढ़ाई में मदद ली।
शिवांगी शर्मा और रिजल्ट देखने के बाद खुशी मनातीं छात्राएं।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सीबीएसई ने बुधवार को 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। मथुरा में 98.6 फीसदी अंकों के साथ श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रा शिवांगी शर्मा ने जिला टॉप किया है। वहीं हनुमान प्रसाद धानुका सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रा नित्या गर्ग और बलदेव पब्लिक स्कूल की छात्रा सुहानी ने 98.4 फीसदी अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। जबकि हिल एकेडमी अजय नगर की छात्रा प्रज्ञा बाजपेई ने 98.2 फीसदी अंकों के साथ जिले में तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
टॉप थ्री में छात्राओं का दबदबा रहा है। इसमें चार छात्राओं ने कब्जा जमाया है। स्कूल के अध्यापकों ने सभी टॉपर्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। छात्र लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे थे। परिणाम आने के बाद सफल छात्र-छात्राओं को माता पिता और शिक्षकों ने मिठाई खिलाई। टॉपर्स ने स्कूल पहुंचकर अध्यापकों और अन्य छात्र-छात्राओं के साथ खुशी मनाई। जिले के 130 विद्यालयों में 10898 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी।
देश की सेवा करना चाहती हैं शिवांगी
सीबीएसई 12वीं में 98.4 फीसदी अंक प्राप्त करने वाली छात्रा शिवांगी ने श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर से पढ़ाई की है। वह आगे चलकर सरकारी सेक्टर में देश की सेवा करना चाहती हैं। उन्हें पॉलिटिकल साइंस और साइकोलॉजी विषय अधिक पसंद है। उन्होंने बताया कि टारगेट करके पढ़ाई करें और दवाब बिल्कुल न लें। उन्होंने बताया कि यूट्यूब से पढ़ाई में मदद ली। सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखी। शिवांगी के पिता प्रदीप कुमार शिक्षक हैं और मां सीमा शर्मा गृहणी हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अध्यापकों और माता-पिता को दिया है। छात्रों से अपील की है कि नंबर पर फोकस कर पढ़ाई न करें इससे दवाब बढ़ता है।
Trending Videos

फाइनेंस के क्षेत्र में जाने की तैयारी में हैं नित्या
12वीं में नित्या गर्ग ने 98.4 फीसदी अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। वह हनुमान प्रसाद धनुका सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रा हैं नित्या पढ़ाई करके फाइनेंस सेक्टर में जाने की तैयारी कर रही हैं, उन्हें अकाउंटेंसी सब्जेक्ट में सबसे अधिक रुचि है। नित्या ने बताया कि वह स्कूल से आकर घर और ट्यूशन पर करीब 7 घंटे पढ़ाई करती थीं। उन्होंने ऑनलाइन क्लासेस भी ली हैं, सोशल मीडिया से दूरी बनाकर सफलता हासिल की है। नित्या के पिता अंशुल गर्ग स्पेयर पार्ट के व्यापारी हैं और मां किरण गर्ग हाउस वाइफ हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय राधारानी, अध्यापकों और माता-पिता को दिया है। उन्होंने छात्रों को संदेश दिया की मन लगाकर पढ़ाई करें तनाव न लें सफलता अवश्य मिलेगी।
यूपीएससी करना चाहती हैं प्रज्ञा
12वीं में 98.2 अंक प्राप्त करने वाली छात्रा प्रज्ञा बाजपेयी ने हिल एकेडमी अजय नगर स्कूल से पढ़ाई की है। उनका सपना यूपीएससी कर देश की सेवा करने का है। उन्हें अकाउंट विषय सबसे अच्छा लगता है। उन्होंने बताया कि 4 से 5 घंटे पढ़ाई की है। वहीं पढ़ाई के लिए यूट्यूब से बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर थोड़ा बहुत एक्टिव रहती हैं, लेकिन पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देती हैं। प्रज्ञा के पिता ऋतुराज बाजपेयी फाइनेंस में जॉब करते हैं वहीं मां अर्चना बाजपेयी हाउस वाइफ हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल के अध्यापकों और माता-पिता की परवरिश को दिया है। उन्होंने संदेश दिया है कि पढ़ाई रेगुलर करनी चाहिए गैप नहीं करना चाहिए, पिछले सवाल जरूर हल किए जाने चाहिए।